ATM में किस तरनीक का इस्तेमाल होता है। Source. Pixabay
टेक्नॉलजी

ATM Machine Technology: एटीएम के अंदर कैसे होती है नोटों की गिनती? जानिए कैसे मशीन एक-एक करके निकालती है पैसे

How An ATM Works: एटीएम लोगों के लिए काफी सुविधाजनक है। आप स्क्रीन पर रकम चुनते हैं और कुछ ही सेकंड में मशीन सही अमाउंट के नोट आपके सामने रख देती है। जानें की इसके पीछे कि तकनीक क्या है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • एटीएम के निचले हिस्से में एक मजबूत तिजोरी होती है जिसे वॉल्ट कहा जाता है।

  • कैसेट में लगे पिकअप रोलर्स रबर की सतह की मदद से नोट को आगे बढ़ाते हैं।

  • कैसेट से निकलने के बाद नोट एक तय रास्ते यानी ट्रैक से गुजरते हैं।

ATM Machine Technology: आज के डिजिटल दौर में UPI और ऑनलाइन पेमेंट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है लेकिन कई मौकों पर नकद पैसों की जरूरत अब भी पड़ती है। ऐसे में एटीएम लोगों के लिए काफी सुविधाजनक है। आप स्क्रीन पर रकम चुनते हैं और कुछ ही सेकंड में मशीन सही अमाउंट के नोट आपके सामने रख देती है।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एटीएम के अंदर आखिर ऐसा कौन-सा सिस्टम होता है जो नोटों को गिनता है और एक साथ कई नोट बाहर आने से रोकता है? इस पूरी प्रक्रिया में कंप्यूटर, मोटर, रोलर्स और कई तरह के सेंसर मिलकर काम करते हैं। ऐसे आइए समझते हैं कि एटीएम के अंदर कैश डिस्पेंस करने की तकनीक कैसे काम करती है।

कैसेट में रखे होते हैं अलग-अलग नोट

एटीएम के निचले हिस्से में एक मजबूत तिजोरी होती है जिसे वॉल्ट कहा जाता है। इसके अंदर अलग-अलग मूल्य के नोट रखने के लिए खास बॉक्स होते हैं। इन्हें कैसेट कहते हैं। इनमें बैंक की ओर से 100, 200 और 500 रुपये जैसे नोट अलग-अलग रखे जा सकते हैं। वहीं जब ग्राहक स्क्रीन पर रकम चुनता है तो एटीएम का कंट्रोल सिस्टम तय करता है कि कितने नोट और किस मूल्य के नोट निकालने हैं। इसके बाद संबंधित कैसेट में लगा मैकेनिज्म काम करना शुरू कर देता है।

रोलर्स कैसे निकालते हैं एक-एक नोट?

कैसेट के अंदर लगे पिकअप रोलर्स रबर की सतह की मदद से नोट को पकड़कर आगे बढ़ाते हैं। इनका डिजाइन इस तरह होता है कि एक बार में एक ही नोट आगे जाए। अगर दो नोट आपस में चिपककर निकलने लगें तो सेपरेटर मैकेनिज्म उन्हें अलग करने में मदद करता है। वहीं कुछ मशीनों में डबल-नोट डिटेक्शन के लिए अल्ट्रासोनिक सेंसर भी इस्तेमाल होते हैं। ये जांचते हैं कि रास्ते से एक नोट गुजर रहा है या गलती से दो नोट एक साथ आ गए हैं।

सेंसर कैसे करते हैं नोटों की गिनती?

कैसेट से निकलने के बाद नोट एक तय रास्ते यानी ट्रैक से गुजरते हैं। इस दौरान ऑप्टिकल सेंसर और दूसरे डिटेक्शन सिस्टम नोटों की आवाजाही को पहचानते हैं। हर नोट के गुजरने पर मशीन उसका हिसाब रखती है। वहीं अगर दो नोट साथ निकल जाएं, नोट मुड़ा हुआ हो या रास्ते में कोई गड़बड़ी आए तो मशीन उन्हें ग्राहक तक पहुंचाने के बजाय रिजेक्ट बिन में भेज सकती है। इस तरह सिस्टम सही संख्या में नोट देने की कोशिश करता है।

क्या एटीएम नकली नोट भी पहचानता है?

हर सामान्य एटीएम में नोट निकालते समय UV और मैग्नेटिक सेंसर से नकली नोट की जांच होती है ऐसा मानना सही नहीं है। RBI के नियमों के मुताबिक बैंकों को एटीएम में डालने से पहले नोटों की प्रामाणिकता जांचने के लिए जरूरी सावधानियां और मशीन प्रोसेसिंग सुनिश्चित करनी होती है। वहीं कैश रीसाइक्लर मशीनों में जमा किए गए नोटों की असलियत और उनकी स्थिति जांचने की सुविधा होती है। इसलिए अगली बार एटीएम से पैसे निकालें तो याद रखिए कि इसके पीछे सिर्फ एक कंप्यूटर नहीं बल्कि कई मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम मिलकर काम करते हैं।

राहुल गांधी की शिव-पार्वती पोस्ट पर बीजेपी का हमला, हलेबीडु मंदिर के इतिहास और खिलजी के हमलों पर पूछे सवाल

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से मिली बड़ी राहत, AQI 204 पहुंचने पर GRAP-3 की पाबंदियां हटीं

Kal Ka Mausam: दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट; बंगाल की खाड़ी से आ रहा चक्रवात अकवान

छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत को लगाई फटकार, कहा- माफी दिमाग से नहीं, दिल से आनी चाहिए