

Highlight:
16 नवंबर 2026 को बड़ा साइबर हमला में CNN, BBC, Zoom, HSBC, IKEA और Salesforce को निशाना बनाया गया।
अभियान में 178 संगठनों की वेबसाइट्स के जरिए खतरनाक JavaScript कोड पहुंचा।
इसका मकसद क्रिप्टोकरेंसी चुराना, पेमेंट कार्ड और Apple डिवाइस में सेंध लगाना था।
Cyber Attack On CNN BBC And Zoom Websites: इंटरनेट पर बड़ी और भरोसेमंद वेबसाइट्स खोलना भी हमेशा सुरक्षित होने की गारंटी नहीं है। इसका ताजा उदाहरण 16 नवंबर 2026 को सामने आया एक बड़ा साइबर हमला है जिसमें CNN, BBC, Zoom, HSBC, IKEA और Salesforce जैसी कंपनियों की वेबसाइट्स पर आने वाले विजिटर्स को निशाना बनाया गया। वहीं साइबर सुरक्षा रिसर्चर Scott Helme ने बताया है कि इस अभियान में 178 संगठनों की वेबसाइट्स के जरिए खतरनाक JavaScript कोड यूजर्स तक पहुंचा।
इसका मकसद क्रिप्टोकरेंसी चुराना, पेमेंट कार्ड की जानकारी हासिल करना और Apple डिवाइस में सेंध लगाने की कोशिश करना था। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इन सभी कंपनियों के इंटरनल सिस्टम हैक हो गए या हर विजिटर का डेटा चोरी हुआ है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि हमलावरों ने हर वेबसाइट को अलग-अलग हैक करने के बजाय Optimizely Web प्लेटफॉर्म के कुछ कस्टमर प्रोजेक्ट्स में बदलाव किया है। लेकिन यह प्लेटफॉर्म कंपनियों को अपनी वेबसाइट पर अलग-अलग फीचर और डिजाइन टेस्ट करने में मदद करता है।
वहीं हैकर्स ने इसके Project JavaScript सेक्शन में अपना दुर्भावनापूर्ण कोड डाल दिया। चूंकि वेबसाइट्स पहले से Optimizely के भरोसेमंद सर्वर से स्क्रिप्ट लोड करती थीं इसलिए उनके विजिटर्स तक यह कोड पहुंच गया। Report URI ने 1,611 स्क्रिप्ट की जांच में 188 संक्रमित स्क्रिप्ट पहचानीं जो 178 संगठनों से जुड़ी थीं।
इस मालवेयर की क्षमता सिर्फ डेटा चोरी तक सीमित नहीं थी। यह क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट का पता बदलकर उसकी जगह हमलावर का एड्रेस दिखा सकता था। इसके अलावा वेबसाइट के अपने पेमेंट फॉर्म में दर्ज कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट और CVV चुराने की कोशिश भी की गई।
वहीं मालवेयर ब्राउजर की कुछ कुकीज और स्क्रीनशॉट भी इकट्ठा कर सकता था। Report URI में बताया गया है कि 16 नवंबर को शाम 7:25 UTC तक हमलावरों के क्रिप्टो वॉलेट में करीब 7,040 डॉलर पहुंच चुके थे। iPhone और iPad यूजर्स को निशाना बनाने के लिए Coruna और DarkSword नाम के iOS एक्सप्लॉइट किट भी इस्तेमाल किए गए।
Salesforce ने संदिग्ध Optimizely स्क्रिप्ट बंद कर जांच शुरू की जबकि Equifax ने Optimizely का इस्तेमाल रोक दिया और अपने सिस्टम में सेंध का सबूत नहीं मिलने की बात कही। Optimizely ने भी सुरक्षा खामी ठीक करने और प्रभावित प्रोजेक्ट्स से कोड हटाने की पुष्टि की। Report URI के 17 नवंबर के अपडेट में बताया गया है कि संक्रमित फाइलें साफ कर दी गई थीं।
अगर आपने प्रभावित वेबसाइट्स इस्तेमाल की थीं तो क्रिप्टो ट्रांजैक्शन में वॉलेट एड्रेस दोबारा जांचें और कार्ड स्टेटमेंट पर नजर रखें। iPhone और iPad को iOS 18.7.3 या iOS 26.3 अथवा उससे नए वर्जन पर अपडेट करने की सलाह दी गई है। यह घटना बताती है कि किसी भरोसेमंद वेबसाइट का थर्ड-पार्टी सॉफ्टवेयर भी सुरक्षा की कमजोर कड़ी बन सकता है।