Artificial Intelligence (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

Artificial Intelligence खा रहा है लोगों की नौकरियाँ? AI ने खुद डाली सवाल पर रोशनी

इसमें ज्यादातर कहा जा रहा है कि काम करने में AI आगे जाएगा और कंपनियां लोगों को हटाकर AI की मदद लेना शुरू कर देंगी। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए कई ऐसे काम हैं जिन्हें तेजी से किया जा सकता है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक AI ने दुनिया में 30 करोड़ नौकरियां खत्म कर दी हैं।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिस रफ्तार से AI आगे बढ़ रहा है, उसे देखते हुए नौकरियों को भी काफी खतरा है। इसमें ज्यादातर कहा जा रहा है कि काम करने में AI आगे जाएगा और कंपनियां लोगों को हटाकर AI की मदद लेना शुरू कर देंगी। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए कई ऐसे काम हैं जिन्हें तेजी से किया जा सकता है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक AI ने दुनिया में 30 करोड़ नौकरियां खत्म कर दी हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले समय में जेनरेटिव AI बहुत क्रांतिकारी होने वाला है और वह इंसानों की तरह ही कंटेंट क्रिएट कर सकता है। आने वाले समय में इसका खामियाजा इंसानों को भुगतना पड़ेगा। कई सेक्टर में लोग इस नुकसान को उठा रहे हैं, हालांकि जब हमने Meta AI से इसके जवाब के बारे में पूछा तो इसका जवाब हैरान करने वाला था।

AI ने दिया जवाब

Meta AI द्वारा पूछे गए सवाल पर कि इंसानों की नौकरी खतरे में है, तो उसने जवाब दिया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के विकास से कई क्षेत्रों में वृद्धि हो रही है, जिसमें कुछ नौकरियों में ऑटोमेशन की संभावना संभव है। हालांकि यह भी कहना सही होगा कि AI सीधी तौर पर इंसानों की नौकरी नहीं खा रहा है।

इसके आगे AI ने कहा कि AI के कारण कुछ नौकरियों में बदलाव और नए अवसर पैदा हो रहे हैं। कई क्षेत्रों में AI से उत्पादकता में वृद्धि और सुधार हुआ है, लेकिन इसके साथ ही नए कौशल की मांग भी बढ़ गई है। कुछ नौकरियों को मशीनों द्वारा आसानी से किया जा सकता है। इनमें AI के कारण बदलाव की संभावना हो सकती है, लेकिन अन्य कई क्षेत्रों में मानव कौशल और सोच-समझ की आवश्यकता पड़ेगी। लेकिन यह कहना अधिक उपयुक्त होगा कि AI तकनीक के विकास से कारोबार में बदलाव आ रहे हैं और नए कौशलों की मांग भी बढ़ रही है, जिससे लोग अपने क्षेत्र में विकास कर सकें।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट