Apple Back to School Sale (Source. Social Media) 
टेक्नॉलजी

Apple ने बढ़ाई MacBook-iPad की कीमत, लेकिन स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, Back to School Sale में बड़ा डिस्काउंट

Apple ने हाल ही में भारत में अपने कई फेमस डिवाइसेस की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इनमें MacBook Air M5, MacBook Pro M5, M5 Pro, M5 Max, iPad (2024), iPad Air और iPad Pro शामिल हैं।

सिमरन सिंह

Apple Back to School Sale: Apple ने हाल ही में भारत में अपने कई फेमस डिवाइसेस की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इनमें MacBook Air M5, MacBook Pro M5, M5 Pro, M5 Max, iPad (2024), iPad Air और iPad Pro शामिल हैं। बढ़ी हुई कीमतों के बीच कंपनी ने छात्रों, शिक्षकों और उनके अभिभावकों को राहत देते हुए अपनी सालाना Back to School Sale शुरू कर दी है। यह सेल भारत में लाइव हो चुकी है और 27 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान योग्य ग्राहक एजुकेशन डिस्काउंट के साथ MacBook और iPad खरीदने के अलावा AirPods 4, Apple Pencil Pro या AirTag जैसी एक्सेसरीज भी मुफ्त या बेहद कम कीमत पर हासिल कर सकते हैं।

MacBook खरीदने पर मिलेंगे AirPods और AirTags

बता दें कि स्टूडेंट्स MacBook Air M5 (2026) को 1,37,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। इसके साथ ग्राहक AirPods 4 या चार AirTags का पैक मुफ्त में चुन सकते हैं। अगर वे चाहें तो 5,000 रुपये अतिरिक्त देकर AirPods 4 with ANC या 13,000 रुपये देकर AirPods Pro 3 भी ले सकते हैं। वहीं MacBook Pro M5 की शुरुआती कीमत 2,27,900 रुपये रखी गई है। इसके अलावा M5 Pro मॉडल 2,81,900 रुपये और M5 Max वेरिएंट 4,62,900 रुपये में उपलब्ध है। इन सभी मॉडल्स के साथ भी फ्री AirPods 4 या AirTags का विकल्प दिया जा रहा है।

iPad और MacBook Neo पर भी शानदार बचत

इसके साथ ही अगर आप नया iPad Air (M4) खरीदना चाहते हैं तो इसकी शुरुआती कीमत 83,900 रुपये है जबकि iPad Pro (2025) एजुकेशन डिस्काउंट के साथ 1,27,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इन दोनों डिवाइसेस पर Apple Pencil Pro मुफ्त मिल रही है। इसके अलावा अतिरिक्त भुगतान करके AirPods या AirTags लेने का विकल्प भी मौजूद है। वहीं हाल ही में लॉन्च हुए MacBook Neo पर भी 10,000 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसका 256GB मॉडल 69,900 रुपये और 512GB वेरिएंट 79,900 रुपये में उपलब्ध है।

किन लोगों को मिलेगा फायदा?

जानकारी के लिए बता दें कि Apple का यह ऑफर केवल कॉलेज स्टूडेंट्स, शिक्षकों और योग्य अभिभावकों के लिए है। हालांकि कंपनी पूरे साल एजुकेशन प्राइसिंग देती है लेकिन Back to School Sale के दौरान मिलने वाले फ्री गिफ्ट्स और अतिरिक्त ऑफर्स इसे और आकर्षक बना देते हैं। अगर आप आने वाले नए सेशन के लिए MacBook या iPad खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह सेल बेहतर डील साबित हो सकती है। खासकर बढ़ी हुई कीमतों के बीच यह ऑफर अच्छी बचत का मौका देता है।

गरीबों का अनाज खा गए अधिकारी, दिल्ली FCI डिपो से चंपत किया 28 करोड़ का चावल तो हमलावर हुई AAP, 8 पर FIR

PM मोदी के जन्मदिन पर BJP का मेगा प्लान, वडनगर से वाराणसी तक निकलेगी यात्रा, युवाओं के लिए भी खास प्लान तैयार

बारिश से बेहाल होंगे कई राज्य, यूपी-बिहार-उत्तराखंड से ओडिशा तक IMD का बड़ा अलर्ट, 7 राज्यों में बाढ़ का खतरा

आतंकवादी कभी धार्मिक नहीं हो सकता, सलमान खुर्शीद के बयान से गरमाई सियासत; तीन तलाक पर बोले- राहुल से करें बात

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप