

Google Pixel 11 Pro: नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए बड़ा फायदा लेकर आएगा। बता दें कि Google ने अपनी अगली फ्लैगशिप Pixel 11 Series का पहला आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि 12 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले Made by Google इवेंट में इस नई सीरीज से पर्दा उठाएगी। इसके साथ ही Google ने अपने ऑनलाइन स्टोर पर Pixel 11 के लिए एक खास लैंडिंग पेज भी लाइव कर दिया है। इस पेज पर 'The Next Generation Google Pixel 11. August 12' लिखा हुआ है, जिससे लॉन्च डेट और सीरीज के नाम की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। टीजर में फोन का नया Gold Color वेरिएंट भी दिखाई दिया है जिसे Pixel 11 Pro माना जा रहा है।
टीजर में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला फीचर Pixel Glow रहा है। इसको लेकर शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया कि यह रियर कैमरा बार के दाईं ओर दिया गया एक गोलाकार लाइट रिंग सिस्टम हो सकता है। जिसको लेकर माना जा रहा है कि Google पारंपरिक LED फ्लैश की जगह इसी नई तकनीक का इस्तेमाल कर सकता है। लेकिन यह फीचर वास्तव में कैसे काम करेगा और यूजर्स को क्या नया अनुभव देगा इसका खुलासा लॉन्च इवेंट के दौरान ही होने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो Pixel 11 कैमरा डिजाइन के मामले में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
Google के इवेंट इनवाइट से साफ संकेत मिलते हैं कि इस बार कंपनी का पूरा फोकस Gemini Intelligence पर रहेगा। जिसको लेकर उम्मीद की जा रही है कि Pixel 11 सीरीज में कई नए AI आधारित फीचर्स देखने को मिलेंगे जो कैमरा, प्रोडक्टिविटी और स्मार्ट असिस्टेंस को पहले से ज्यादा बेहतर बनाएंगे। AI को लेकर बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच Google अपने Pixel स्मार्टफोन्स को एक बार फिर AI-केंद्रित डिवाइस के रूप में पेश करने की तैयारी कर रहा है।
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस बार Pixel 11 सीरीज में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल हो सकते हैं। सभी मॉडल में Google का नया Tensor G6 प्रोसेसर मिलने की संभावना है जिसे TSMC की 2nm प्रोसेस पर तैयार किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में MediaTek M90 5G मॉडेम भी मिलने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि लॉन्च इवेंट के तुरंत बाद 12 अगस्त से प्री-बुकिंग शुरू हो सकती है। हालांकि, भारत में प्री-बुकिंग कब शुरू होगी, इसे लेकर कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।