Apple के नए लॉन्च। Source. Apple
टेक्नॉलजी

Apple ने लॉन्च किए M6 चिप वाले MacBook Pro और iMac, कीमत ₹1.74 लाख से शुरू, AI फीचर्स भी हुए अपग्रेड

Apple Creator Studio: Apple ने नए MacBook Pro और iMac को M6 चिप के साथ आ गया है Apple ने अपने Creator Studio सॉफ्टवेयर में भी नए AI टूल्स पेश किए हैं जो वीडियो एडिटिंग के लिए काम का है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • Apple ने MacBook Pro और iMac को M6 चिप के साथ लॉन्च कर दिया है।

  • Apple ने अपने Creator Studio सॉफ्टवेयर में भी नए AI टूल्स पेश किए हैं।

  • Apple MacBook Pro M6 24 घंटे तक चल सकती है।

Apple MacBook Pro M6 price in India: Apple ने नए MacBook Pro और iMac को M6 चिप के साथ लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी के इन नए कंप्यूटरों में बेहतर परफॉर्मेंस, ऑन-डिवाइस AI और तेज कनेक्टिविटी पर फोकस किया गया है। इसके साथ ही Apple ने अपने Creator Studio सॉफ्टवेयर में भी नए AI टूल्स पेश किए हैं जो वीडियो एडिटिंग, म्यूजिक प्रोडक्शन और डॉक्यूमेंट बनाने जैसे कामों में मदद करेंगे।

वहीं भारत में नए 14-inch MacBook Pro की शुरुआती कीमत 2,39,900 रुपये और M6 चिप वाले iMac की कीमत 1,74,900 रुपये रखी गई है। जिसमें दोनों डिवाइस के प्री-ऑर्डर 28 अक्टूबर से शुरू होंगे जबकि बिक्री 6 नवंबर से शुरू होगी।

Apple MacBook Pro M6: 24 घंटे तक की बैटरी का दावा

नए 14-inch MacBook Pro के बारे में बताए तो इसमें Apple की M6 चिप दी गई है जिसे 2nm प्रोसेस पर बनाया गया है। वहीं इसमें 12-कोर CPU और 12-कोर GPU मिलता है। कंपनी ने बताया है कि M5 चिप वाले मॉडल की तुलना में ग्राफिक्स परफॉर्मेंस 30% तक बेहतर हो सकती है। वहीं डिवाइस पर AI से जुड़े कामों में 25% तक सुधार का दावा किया गया है।

इसके अलावा लैपटॉप में 16GB यूनिफाइड मेमोरी स्टैंडर्ड मिलती है जिसे 32GB तक कॉन्फिगर किया जा सकता है। Apple ने जानकारी दी है कि इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 24 घंटे तक चल सकती है। इसमें Liquid Retina XDR डिस्प्ले, 12MP Center Stage कैमरा, छह स्पीकर और Wi-Fi 7 सपोर्ट भी मिलता है।

लेकिन इस मॉडल में OLED या टचस्क्रीन डिस्प्ले नहीं दिया गया है। इसमें पहले की तरह Liquid Retina XDR स्क्रीन ही मौजूद है। Space Black और Silver कलर में आने वाले इस लैपटॉप में Thunderbolt 4 पोर्ट, HDMI, SDXC कार्ड स्लॉट और MagSafe 3 चार्जिंग की सुविधा भी है।

Apple iMac M6: 7 कलर में आया नया डेस्कटॉप

Apple ने 24-inch iMac को भी M6 चिप के साथ अपडेट किया है। इसमें 4.5K Retina डिस्प्ले बरकरार है जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स तक है। यह डेस्कटॉप 10-कोर CPU और 10-कोर GPU वाले कॉन्फिगरेशन में आता है। ज्यादा पावरफुल विकल्प में 12-कोर CPU और 12-कोर GPU मिलते हैं।

वहीं कंपनी का दावा है कि M1 मॉडल के मुकाबले नए iMac में Microsoft Excel जैसे ऐप्स पर परफॉर्मेंस 2.5 गुना तक बेहतर हो सकती है। वहीं M4 मॉडल की तुलना में ऑन-डिवाइस AI परफॉर्मेंस पांच गुना तक तेज होने का दावा है। इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6 और अधिकतम चार Thunderbolt 4 पोर्ट मिलते हैं।

साथ ही नया iMac को ब्लू, ग्रीन, पिंक, येलो, पर्पल, ऑरेंज और सिल्वर समेत सात रंगों में लिया जा सकता है। जिसकी शुरुआती कीमत 1,74,900 रुपये है जबकि 12-कोर CPU और GPU वाले वेरिएंट की कीमत 1,99,900 रुपये से शुरू होती है।

Creator Studio में AI से आसान होगी वीडियो और फोटो एडिटिंग

नए हार्डवेयर के साथ Apple ने Creator Studio के लिए भी कई अपडेट घोषित किए हैं। जिसमें Final Cut Pro में MotionVFX के इफेक्ट्स, ट्रांजिशन और टेम्पलेट्स के साथ वीडियो फुटेज की लाइब्रेरी जोड़ी जा रही है। साथ ही Pixelmator Pro में आने वाला Generate Fill टूल यूजर को किसी तस्वीर का हिस्सा चुनकर टेक्स्ट निर्देशों से उसमें बदलाव करने देगा।

Logic Pro में AI असिस्टेंट बीटा के तौर पर मिलेगा जो म्यूजिक प्रोडक्शन के दौरान ट्रैक सेटअप और दूसरे कामों में सहायता करेगा। Keynote, Pages और Numbers में भी ऐसे AI असिस्टेंट आएंगे, जो प्रेजेंटेशन तैयार करने, टेक्स्ट सुधारने और स्प्रेडशीट में डेटा व्यवस्थित करने में मदद कर सकते हैं।

Creator Studio की कितनी होगी कीमत

Creator Studio के ये अपडेट नवंबर में मौजूदा सब्सक्राइबर्स के लिए मुफ्त उपलब्ध होंगे। भारत में इसकी सदस्यता 399 रुपये प्रति माह या 3,999 रुपये प्रति वर्ष है। वहीं छात्रों और शिक्षकों के लिए कीमत क्रमशः 199 रुपये प्रति माह और 1,999 रुपये प्रति वर्ष है। इन अपडेट्स से साफ है कि Apple का फोकस सिर्फ तेज कंप्यूटर बनाने पर नहीं बल्कि AI की मदद से क्रिएटिव काम आसान करने पर भी है। लेकिन वास्तविक परफॉर्मेंस इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप, काम और कॉन्फिगरेशन पर निर्भर करेगी।

MLC Election Results Live: कर्नाटक में जीती BJP, महाराष्ट्र में महायुति और MVA के बीच मुकाबला, काउंटिंग जारी

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

चक्रवात अर्नब की रफ्तार बढ़ने से तटीय इलाकों में दहशत, 150 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, रेड अलर्ट

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान