Instagram पर अब 90 मिनट तक के वीडियो होंगे अपलोड, YouTube को टक्कर देने की तैयारी

Instagram Vs YouTube: Instagram अब लंबे वीडियो लाने की तैयारी कर रहा है। जिसमें यह 90 मिनट तक की वीडियों को डालने की सेवा देंगा। लेकिन क्या इसका मुकाबला YouTube से होगा यह जानना जरूरी है।
Instagram will now allow video uploads of up to 90 minutes compete with YouTube
Instagram का नया फीचर।Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Instagram का 90 मिनट तक का हॉरिजॉन्टल वीडियो डालने वाला फीचर।

  • इस फीचर में हॉरिजॉन्टल वीडियों डाली जा सकती है।

  • सवाल है कि क्या YouTube को इससे टक्कर मिलेगी।

Instagram 90-Minute Videos: Instagram लंबे वीडियो देखने और अपलोड करने के अनुभव को बदलने की तैयारी कर रहा है। बता दें कि कंपनी Features नाम के नए फॉर्मेट की टेस्टिंग कर रही है जिसके जरिए चुनिंदा क्रिएटर्स 90 मिनट तक के हॉरिजॉन्टल यानी चौड़े वीडियो अपलोड कर पाएंगे। वहीं यह बदलाव खास तौर पर पॉडकास्ट, कॉमेडी शो, इंटरव्यू और दूसरे लंबे वीडियो बनाने वालों के लिए अहम हो सकता है। वहीं अभी के लिए यह सुविधा सीमित क्रिएटर्स के साथ टेस्ट की जा रही है इसलिए इसे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध फीचर नहीं माना जाना चाहिए।

क्या है Instagram का नया Features फॉर्मेट?

Instagram के प्रमुख एडम मोसेरी और प्रोडक्ट वाइस प्रेसिडेंट टेसा लायंस ने एक वीडियो के जरिए इस पहल की जानकारी दी है। जिसमें इसका मकसद क्रिएटर्स को अपने दर्शकों के लिए लंबा कंटेंट सीधे Instagram पर उपलब्ध कराने का विकल्प दिया जा रहा है।

वहीं इस फॉर्मेट में वीडियो हॉरिजॉन्टल होंगे यानी उनका आकार सामान्य वर्टिकल Reels से अलग होगा। इससे पॉडकास्ट के पूरे एपिसोड, बातचीत और कॉमेडी जैसे कंटेंट को देखने का अनुभव बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही कंपनी इस दिशा में मोबाइल के साथ टीवी पर वीडियो देखने के अनुभव पर भी काम कर रही है।

Reels से पूरे वीडियो तक पहुंच सकेंगे यूजर्स

Instagram की योजना को देखे तो वह छोटे वीडियो और लंबे कंटेंट को आपस में जोड़ने को लेकर काम कर रहे है। उदाहरण के लिए बताए तो कोई क्रिएटर अपने लंबे पॉडकास्ट का छोटा हिस्सा Reel के रूप में शेयर कर सकता है और उस क्लिप के जरिए दर्शक पूरे वीडियो तक पहुंच सकते है।

वहीं इससे क्रिएटर्स को अपने लंबे कंटेंट की पहचान बनाने में मदद मिल सकती है जबकि दर्शकों को पसंद आए विषय पर विस्तार से देखने का विकल्प भी दिया जाएगा। लेकिन यह सुविधा अभी शुरुआती परीक्षण के दौर में है। इसकी व्यापक उपलब्धता और सभी क्रिएटर्स के लिए लागू होने की तारीख स्पष्ट रूप से सामने नहीं आई है।

Instagram will now allow video uploads of up to 90 minutes compete with YouTube
Motorola Edge 70 Neo 5G में मिलेगी 7000mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन? लॉन्च से पहले फीचर्स लीक

क्या YouTube को मिलेगी सीधी टक्कर?

देखा जा रहा है कि Instagram का यह कदम लंबे वीडियो के क्षेत्र में YouTube जैसी सेवाओं से प्रतिस्पर्धा बढ़ा सकता है। जैसे देखा जाता है कि YouTube पर पॉडकास्ट, इंटरव्यू और लंबे वीडियो पहले से लोकप्रिय हैं। वहीं YouTube के आधिकारिक नियमों में बताया गया है कि पात्र पार्टनर को सार्वजनिक वीडियो के वॉच पेज पर दिखने वाले विज्ञापनों से होने वाली नेट कमाई का 55 प्रतिशत हिस्सा मिलता है।

वहीं Instagram ने Features के लिए विज्ञापन से कमाई का ऐसा ही स्पष्ट रेवेन्यू-शेयर मॉडल घोषित नहीं किया है। इसलिए क्रिएटर्स के लिए अभी के लिए यह कहना जल्दबाजी होगी कि नया फॉर्मेट YouTube के मुकाबले कितनी कमाई करा सकता है।

Instagram will now allow video uploads of up to 90 minutes compete with YouTube
Airtel का ₹200 वाला OTT टॉप-अप देगा YouTube Premium का फायदा, बिना विज्ञापन वीडियो देख मिलेंगी ये सुविधाएं

टीवी पर वीडियो देखने पर भी Instagram का फोकस

जानकारी में सामने आया है कि Instagram अपने वीडियो अनुभव को मोबाइल से आगे बढ़ा रहा है। कंपनी ने Instagram for TV को Amazon Fire TV, Google TV और Samsung स्मार्ट टीवी तक पहुंचाया है। जिसमें अक्टूबर 2026 में Apple TV के लिए भी Instagram ऐप उपलब्ध होने की खबर आई है। कंपनी टीवी पर हॉरिजॉन्टल वीडियो और एपिसोड के रूप में कंटेंट देखने के नए तरीके भी तलाश रही है।

जिसका सीधा मतलब है कि Features Instagram की वीडियो रणनीति में बड़ा बदलाव हो सकता है। लेकिन इसकी असली सफलता इस बात पर निर्भर करने वाली है कि दर्शक लंबे वीडियो कितना देखते हैं और क्रिएटर्स को उनसे कमाई के कितने प्रभावी विकल्प मिलते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com