Apple ने पुराने फोन कि कीमत बढ़ाई। Source. Gemini
टेक्नॉलजी

iPhone 18 Pro के आने पर Apple ने इन मॉडलर्स को किया बंद, मंहगे होने पर भी पुराने iPhone इस तरह मिलेंगे सस्ते

Apple iPhone Price: Apple iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च के बाद भारतीय ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है। जिसमें पुराने मॉडल्स की कीमतों में कटौती की जगह बढ़त देखने को मिली है।

सिमरन सिंह

Apple Phone Discontinued: Apple ने अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च करने के बाद इस बार भारतीय ग्राहकों को बड़ा झटका दें दिया है। जैसे पहले आमतौर पर होता था कि नए iPhone आने के बाद पिछली पीढ़ी के मॉडल्स की कीमतों में कटौती देखने को मिलती है लेकिन इस बार कंपनी ने उल्टा कदम उठाया है। जिसमें भारत में कुछ पुराने iPhone मॉडल्स की आधिकारिक कीमतें कम होने के बजाय बढ़ा दी गई हैं।

iPhone 17 की कीमत पहुंची ₹99,900

जैसा की देखा जा रहा है कि नई iPhone 18 Pro सीरीज के बाजार में आने के बाद अगर आप सस्ता iPhone 17 खरीदने की उम्मीद कर रहे थे तो आपको निराशा हो सकती है। बता दें कि भारत में बेस iPhone 17 की शुरुआती आधिकारिक कीमत अब ₹99,900 हो गई है। वहीं iPhone 16 की कीमत भी बढ़ाई गई है। इसका मतलब है कि नए मॉडल के लॉन्च के बाद पुराने फोन पर मिलने वाली सामान्य कीमत कटौती का फायदा इस बार Apple के आधिकारिक स्टोर पर नहीं मिल रहा है। वहीं प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए यह बदलाव खासा महत्वपूर्ण है।

Amazon-Flipkart पर मिल सकता है डिस्काउंट

देखा जा रहा है कि Apple ने अपने आधिकारिक स्टोर पर कीमतें बढ़ा दी हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पुराने iPhone हर जगह महंगे ही मिलने वाले है। बता दें कि Amazon, Flipkart और दूसरे अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर पुराने स्टॉक को खत्म करने के लिए ऑफर्स देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर और बैंक डिस्काउंट के जरिए भी प्रभावी कीमत कम हो सकती है। इसलिए खरीदारी से पहले अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कीमत की तुलना करना फायदे का सौदा होने वाला है।

कई पुराने iPhone हुए Apple की लिस्ट से बाहर

वहीं सितंबर 2026 के Surprise and Shine इवेंट के बाद Apple ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और स्टोर की लाइनअप में भी कई बदलाव कर दिए हैं। वहीं नए iPhone 18 Pro और Pro Max के साथ फोल्डेबल iPhone Duo के आने पर पिछली पीढ़ी के कुछ प्रीमियम मॉडल्स को आधिकारिक बिक्री सूची से हटा दिया गया है। जिसमें iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को अब आधिकारिक लाइनअप से बाहर कर दिया गया है। इसी तरह iPhone 16 Plus जैसे पुराने मॉडल्स भी हटाए गए हैं। जिससे अब यह तो साफ है कि Apple नए फ्लैगशिप मॉडल्स के लिए अपनी प्रीमियम रेंज को तेजी से अपडेट कर रहा है।

iPhone 16e का भी सफर हुआ खत्म

इस लिस्ट में iPhone 16e भी शामिल है जो अब Apple की मौजूदा आधिकारिक लाइनअप का हिस्सा नहीं है। बता दें कि यह मॉडल शुरुआती 2025 में आया था और करीब एक साल बाद iPhone 17e के आने के साथ इसे बंद कर दिया गया था। ऐसे में अगर आप पुराना iPhone खरीदना चाहते हैं तो केवल Apple Store की कीमत देखकर फैसला न लें। रिटेल ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स की तुलना करने पर आपको बेहतर कीमत मिल सकती है।

7 साल बाद भारत आ रहे चीन के राष्ट्रपति, 2019 की PM मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात से अब तक क्या कुछ बदला?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?