iPhone 17 Pro Max पर बंपर ऑफर, 1.47 लाख वाला फोन 77,800 रुपए में, ऐसे मिलेगा धांसू डिस्काउंट

Flipkart iPhone Deal: अगर आप इस फेस्टिव सीजन में नया iPhone 17 Pro Max खरीदने का प्लान बना रहे हैं लेकिन इसकी कीमत देखकर बजट बिगड़ रहा है तो आपके लिए एक जबरदस्त डील सामने आई है।
iPhone 17 Pro Max worth ₹1.47 lakh available for ₹77,800
iPhone 17 Pro Max पर शानदार ऑफर।Source. gemini
Updated on

iPhone 17 Pro Max Offer: अगर आप इस फेस्टिव सीजन में नया iPhone 17 Pro Max खरीदने का प्लान बना रहे हैं लेकिन इसकी कीमत देखकर बजट बिगड़ रहा है तो आपके लिए एक जबरदस्त डील सामने आई है। बता दें कि प्रीमियम डिजाइन, 3,000 निट्स की ब्राइटनेस और ट्रिपल 48MP कैमरा सेटअप वाला यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन Flipkart पर बैंक ऑफर और एक्सचेंज बेनिफिट के साथ काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। लेकिन 77,800 रुपए की कीमत कुछ खास शर्तें पूरी होने पर ही संभव है।

1,47,900 रुपए से शुरू होती है कीमत

जैसा की देखा जा रहा है कि Flipkart पर iPhone 17 Pro Max 256GB की सेलिंग कीमत 1,47,900 रुपए बताई गई है। ऐसे में अगर ग्राहक Flipkart Axis Bank Credit Card से भुगतान करता है तो 7,000 रुपए का सीधा बैंक डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा सबसे बड़ा फायदा एक्सचेंज ऑफर से मिल रहा है। जिसमें पुराने iPhone 16 Pro Max को एक्सचेंज करने पर लिस्टिंग के मुताबिक अधिकतम 63,100 रुपए तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है। वहीं बैंक डिस्काउंट और अधिकतम एक्सचेंज वैल्यू दोनों मिलने पर फोन की प्रभावी कीमत करीब 77,800 रुपए तक पहुंच सकती है।

ऐसे मिलेगा 77,800 रुपए वाला ऑफर

बताया जा रहा है कि इसके लिए Flipkart ऐप या वेबसाइट पर iPhone 17 Pro Max का 256GB मॉडल चुनना होगा। इसके बाद Buy with Exchange विकल्प पर जाकर अपने पुराने फोन की जानकारी दर्ज करें। एक्सचेंज वैल्यू चेक करने के बाद भुगतान के समय Flipkart Axis Bank Credit Card का इस्तेमाल करें। इससे उपलब्ध बैंक डिस्काउंट भी लागू हो सकता है। लेकिन एक्सचेंज वैल्यू हर फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी। इसलिए 77,800 रुपए को एक संभावित प्रभावी कीमत समझना बेहतर है इसको गारंटीड कीमत नहीं माना जा सकता। वहीं बिना एक्सचेंज के उपलब्ध ऑफर के आधार पर प्रभावी कीमत करीब 98,300 रुपए तक हो सकती है।

6.9 इंच डिस्प्ले और 48MP कैमरों का दम

iPhone 17 Pro Max के बारे में बताए तो इसमें 6.9 इंच की OLED Super Retina XDR डिस्प्ले मिलती है। इसमें 2868x1320 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट, Always-On और True Tone जैसे फीचर्स हैं। इसकी पीक आउटडोर ब्राइटनेस 3,000 निट्स है और Ceramic Shield 2 सुरक्षा दी गई है। इसके साथ ही कैमरा की बात करें तो पीछे ट्रिपल 48MP सेटअप मिलता है, जिसमें Fusion Wide, Fusion Ultra-Wide और Fusion Telephoto कैमरे शामिल हैं। फोन 8x ऑप्टिकल-क्वालिटी जूम और 40x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। वीडियो के लिए 4K Dolby Vision और HDR सिनेमैटिक मोड जैसे विकल्प मौजूद हैं जबकि सेल्फी के लिए 18MP Center Stage कैमरा दिया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com