व्यापारी बोले होगा 10 हजार करोड़ का घाटा तो राहुल बोले कर देंगे 30 सेकेंड में रैली खत्म, रख दी एक शर्त

INDIA Bloc Rally To Be Postponed:1 नवंबर को रामलीला मैदान में विपक्ष की महारैली होनी है। इसको लेकर व्यापारियों ने राहुल गांधी से रैली टालने की अपील की है। बोले 20 लाख परिवारों के रोजी-रोटी का सवाल है।
rahul gandhi
प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधीसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली है महारैली

  • व्यापारियों ने विपक्ष से रैली टालने की अपील की है

  • व्यापारी बोले प्रदर्शन से अबतक 3,000 करोड़ का घाटा हो चुका है आगे रैली हुई तो 10,000 करोड़ का व्यापार घाटा होगा।

Traders Appeal: A Rally Would Result In A Loss Of 10,000 Crore: देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में सीजेपी और विपक्ष के विरोध प्रदर्शन से देश के व्यापार में घाटा देखने को मिला। 10 अक्टूबर से दशहरे तक करीब 3,000 करोड़ रुपये का व्यापार घाटा का दावा किया गया। व्यापारियों ने कहा अगर दिपावली तक विरोध प्रदर्शन होते रहा तो व्यापार घाटा 10,000 करोड़ का व्यापार घाटा हो सकता है।

इसको लेकर व्यापारियों ने प्रदर्शन रोकने की अपील की थी। व्यापारियों के अपील पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है। राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाएं, तो आंदोलन 30 सेकंड में रुक जाएगा। राहुल गांधी ने यह टिप्पणी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की।

rahul gandhi
लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप; चबूतरा बनाने को लेकर खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन लोगों की मौत

व्यापारियों ने की रैली टालने की मांग

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा रामलीला मैदान, जहां 1 नवंबर को रैली होनी है। उसके 5 किलोमीटर के दायरे में 20 बड़ी थोक मंडियां हैं। इन मंडियों से रोज़ाना करोड़ों रुपये का माल देश भर में और विदेशों में भेजा जाता है। अब दावा किया जा रहा है कि रामलीला मैदान में 10 लाख लोग आएंगे, जबकि वहां की क्षमता सिर्फ 50,000 लोगों की है। अगर 50,000 लोगों की क्षमता वाली जगह पर 10 लाख लोग आ जाएं, तो क्या वहां का पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसपोर्ट सिस्टम ठप नहीं हो जाएगा?

पुलिस शायद बाज़ार बंद करवा देगी। मेट्रो स्टेशन बंद कर देगी और बैरिकेड लगा देगी; ऐसे में रोज़ाना इन बाज़ारों में आने वाले 3 से 4 लाख खरीदार यहां नहीं आ पाएंगे। पिछले 25 दिनों में शहर के व्यापार जगत को पहले ही 3,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है, और हमारा अनुमान है कि इस रैली की वजह से 10,000 करोड़ रुपये का और नुकसान हो सकता है।

इसी वजह से हमने आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक पत्र लिखा है। कल उन्होंने हमारी (CTI की) चिंताओं के जवाब में कहा था कि वे व्यापारियों की मांगों पर विचार करेंगे। हम उनके इस कदम का स्वागत करते हैं। हम उनसे अपील करते हैं कि INDIA गठबंधन की आने वाली बैठक में वे एक प्रस्ताव पास करें, जिसमें 1 नवंबर की रैली को दिवाली के बाद की किसी तारीख के लिए पुनर्निर्धारित किया जाए। बृजेश गोयल ने कहा ऐसा 20 लाख व्यापारियों की आजीविका को ध्यान में रखते हुए किया जाना चाहिए।

राहुल गांधी ने सरकार पर लगाए आरोप

राहुल गांधी ने X पर ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के हर व्यापारी से हम आपसे प्यार करते हैं, हम आपकी बात सुन रहे हैं। उन्होंने आगे कहा मेट्रो सरकार ने बंद की, सड़कें सरकार ने सील कीं और पूरी राजधानी पर ताला सरकार ने लगाया।

जब वोट ही चोरी हो जाए, तो फिर कुछ भी सुरक्षित नहीं रहता न आपकी दुकान, न आपकी मेहनत की कमाई, न आपकी बचत और न ही आपके बच्चों का भविष्य।

राहुल ने आगे लिखा मोदी जी से हमारी सीधी मांग है, आरोपी नंबर 4, ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाइए। 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा। दिल्ली के व्यापारियों की आवाज़ सुनिए, उनके दर्द को समझिए और लोकतंत्र में जनता के विश्वास को बहाल कीजिए।

rahul gandhi
महाराष्ट्र SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, मतदाता सूची की कथित गड़बड़ियों पर 5 नवंबर को सुनवाई

रैली पर फैसले का इंतजार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि व्यापारियों की मांग पर विचार किया जाएगा और समाधान निकालने का प्रयास होगा। हालांकि, उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार रैली की तारीख बदलने पर अंतिम निर्णय की पुष्टि नहीं हुई है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन व्यापारियों की मांग पर क्या फैसला लेते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com