Android 16 को लेकर गूगल ने जानकारी दी है। (सौ. X) 
टेक्नॉलजी

Google ने दी Android 16 को कंफर्मेशन, समय से पहले होगा लॉन्च

गूगल ने एंड्रॉयड 16 की पुष्टि कर दी है। एंड्रॉयड 16 की पुष्टि करते हुए गूगल ने कहा है कि एंड्रॉयड 16 को लॉन्च समय से पहले ही लॉन्च कर दिया जाएगा।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. गूगल अब एंड्रॉयड 16 की तैयारी कर रहा है लेकिन कई लोग अभी भी एंड्रॉयड 14 या 15 के अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। अब गूगल ने एंड्रॉयड 16 की पुष्टि कर दी है। एंड्रॉयड 16 की पुष्टि करते हुए गूगल ने कहा है कि एंड्रॉयड 16 को लॉन्च समय से पहले ही लॉन्च कर दिया जाएगा।

इस तरह मिली जानकारी

हाल ही में गूगल ने एंड्रॉयड अपडेट जारी करने की जानकारी दी है। इसमें SDK और तिमाही अपडेट जारी करना शामिल होगा। जिससे यूजर्स को नया अनुभव और सपोर्ट मिलने वाला है। गूगल एंड्रॉयड रिलीज को ज्यादा समय पर और प्रभावी बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा था। ताकि फुल सिस्टम अपडेट की जरूरत के बिना यूजर्स तक अपडेट तेजी से पहुंचाया जा सके। जिसके लिए आपको बार-बार अपने फोन को अपडेट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

एक और लेवल को जोड़ा जाएगा

गूगल इसमें एक और लेवल जोड़ रहा है। ऐसे में गूगल ने 2025 में सिर्फ़ एक नहीं बल्कि दो एंड्रॉयड रिलीज़ की योजना बनाई है। अगले साल से गूगल दूसरी तिमाही (Q2) में एक बड़ी रिलीज़ और चौथी तिमाही (Q4) में एक छोटी रिलीज़ जारी करेगा। Q2 रिलीज़ में नए डेवलपर API और कुछ बदलाव शामिल होंगे। Q3 के सामान्य शेड्यूल के बजाय Q2 में शिफ्ट होने का उद्देश्य यह है कि डिवाइस निर्माता ज़्यादा डिवाइस के लिए एंड्रॉयड का नया वर्शन जल्दी रिलीज़ कर सकें। वहीं, Q4 की छोटी रिलीज़ सिस्टम को कम्पैटिबल बनाने और बग्स को ठीक करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत