Amazon पर मिल रहा खास ऑफर। (सौ. Amazon) 
टेक्नॉलजी

Amazon Great Indian Festival में महंगे स्मार्टफोन पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, जानिए सारे ऑफर

Festival Sale: Amazon Great Indian Festival Diwali Sale 2025 ने फोन पर कई भारी डिस्कांउट दिए जा रहे है। जो कमाल के ऑफर्स और डिल्स मिलेने वाले है।

सिमरन सिंह

Smartphone Diwali Discount: दिवाली से पहले Amazon Great Indian Festival Diwali Sale 2025 ने टेक मार्केट में धूम मचा दी है। इस बार ई-कॉमर्स दिग्गज Amazon महंगे स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रहा है। ऐसे में अगर आप अपना पुराना फोन अपग्रेड करना चाहते हैं या दिवाली पर किसी खास को गिफ्ट देने की सोच रहे हैं, तो यह मौका बिल्कुल सही है। इस सेल में फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स बेहद किफायती कीमतों में उपलब्ध हैं। आइए नजर डालते हैं उन शानदार डील्स पर जो इस फेस्टिव सीजन को खास बना रही हैं।

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G: प्रीमियम फोन अब कम दाम में

सैमसंग का यह टॉप-एंड स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट पर ₹1 लाख से ज्यादा कीमत में उपलब्ध है, लेकिन Amazon पर यह केवल ₹75,749 में लिस्टेड है। इसमें 6.8 इंच का Dynamic AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, और 200MP प्राइमरी कैमरे के साथ क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 5000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जो इसे फोटोग्राफी और गेमिंग दोनों के लिए बेहतरीन बनाता है।

iPhone 16 (128GB): Apple प्रेमियों के लिए बेस्ट डील

Apple का यह फ्लैगशिप मॉडल पिछले साल ₹79,900 में लॉन्च हुआ था, लेकिन Amazon की दिवाली सेल में यह अब सिर्फ ₹66,900 में उपलब्ध है। इसमें 6.1 इंच का Super Retina डिस्प्ले और 48MP का मेन कैमरा दिया गया है। फोन में मौजूद A18 चिपसेट मल्टीटास्किंग, Apple Intelligence और हाई-एंड प्रोसेसिंग को बखूबी हैंडल करता है।

OnePlus 13 (12GB + 256GB): परफॉर्मेंस का पावरहाउस

OnePlus 13 की मार्केट कीमत ₹72,999 है, लेकिन Amazon सेल में यह केवल ₹63,999 में मिल रहा है। इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 50MP ट्रिपल कैमरा सिस्टम, और 6000mAh बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। लंबी बैटरी लाइफ और प्रीमियम डिजाइन इसे युवाओं में खास बनाती है।

Google Pixel 10 5G (12GB + 256GB): AI फीचर्स से भरपूर फोन

लगभग ₹80,000 की कीमत वाला यह फोन अब सेल में ₹70,400 में उपलब्ध है। इसमें गूगल की नई Tensor G5 चिप, अपग्रेडेड ट्रिपल कैमरा सेटअप, और Gemini AI फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है। यह फोन फोटोग्राफी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अनुभव दोनों के लिए परफेक्ट माना जा रहा है।

ध्यान दें

Amazon की इस दिवाली सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड्स पर मिलने वाले ऑफर्स ग्राहकों के लिए सोने पर सुहागा साबित हो रहे हैं। चाहे आप iPhone लवर हों या Android यूजर, इस फेस्टिव सीजन में स्मार्टफोन अपग्रेड का यह सुनहरा मौका हाथ से न जाने दें।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान