Airtel Price Hike 2026: Airtel Postpaid Plans इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए कंपनी ने बड़ा बदलाव किया है। बताया जा रहा है कि भारती एयरटेल ने अपने नए पोस्टपेड प्लान्स की कीमत में ₹50 प्रति माह की बढ़ोतरी कर दी है। लेकिन इसके साथ एक अहम फायदा भी जोड़ा गया है। जिसमें अब नए पोस्टपेड प्लान में हर साल एक इंटरनेशनल ट्रिप के लिए फ्री रोमिंग दी जा रही है। वहीं नए प्लान 8 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले है। जिसको लेकर कंपनी का कहना है कि मौजूदा पोस्टपेड ग्राहकों को भी एक महीने के भीतर नए प्लान में शिफ्ट किया जाने वाला है।
Airtel के नए पोस्टपेड प्लान के बारे में बताए तो इसमें शामिल मुफ्त इंटरनेशनल रोमिंग पैक की वैधता 5 दिन कि होने वाली है। जिसमें एक ट्रिप के दौरान 5GB डेटा, 60 मिनट की कॉलिंग और 25 आउटगोइंग SMS का फायदा मिलेगा। वहीं इनकमिंग SMS के लिए भी कोई शुल्क नहीं होने वाला है। वहीं इसको लेकर खास बात यह है कि ग्राहक इस पैक को विदेश यात्रा के दौरान अपनी जरूरत के हिसाब से एक्टिवेट कर सकते है। जिसका सीधा मतलब है कि ट्रिप शुरू होते ही इसे अनिवार्य रूप से चालू करने की जरूरत नहीं होगी।
इसको लेकर कंपनी के एक अधिकारी ने बताया है कि इस फ्री रोमिंग ऑफर की कीमत ₹2,000 रखी गई है। लेकिन ग्राहक के लिए इसका वास्तविक फायदा इस बात पर निर्भर करता है कि वह साल में विदेश यात्रा करता है या नहीं और वहां मोबाइल डेटा व कॉलिंग की कितनी जरूरत पड़ती है।
इसमें Airtel के Family Postpaid Plans इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए यह बदलाव खास तौर पर दिलचस्प होने वाला है। जिसमें कंपनी का कहना है कि प्लान में शामिल हर SIM को हर साल एक मुफ्त इंटरनेशनल रोमिंग ट्रिप का लाभ मिलेगा।
जो परिवार के सदस्यों को यह सुविधा एक ही कनेक्शन के साझा लाभ के रूप में नहीं बल्कि संबंधित SIM के लिए मिलेगी। इसके अलावा नए पोस्टपेड प्लान में कंपनी के मौजूदा फायदे भी जारी रहने वाले है। जिसमें अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, Fast Lane टेक्नोलॉजी और स्पैम व फ्रॉड लिंक से नेटवर्क-लेवल सुरक्षा जैसे फीचर्स में शामिल किया जाएगा हैं।
देखा जा रहा है कि 8 अक्टूबर से नए प्लान लागू होने के बाद मौजूदा पोस्टपेड ग्राहकों को भी बदलाव का सामना करना पड़ेगा। जिसमें कंपनी के सूत्रों का कहना है कि उन्हें एक महीने के भीतर अगले ऊंचे प्लान में माइग्रेट किया जाएगा। जिससे नए ग्राहक 8 अक्टूबर से नए पोस्टपेड प्लान चुन सकेंगे।
वहीं Airtel ने पोस्टपेड यूजर्स के लिए Postpaid Advantage Club का भी लाभ जारी रखा है जिसके तहत अलग-अलग प्लान के अनुसार एंटरटेनमेंट सब्सक्रिप्शन और कॉमेडी शो, फिल्म प्रीमियर व कॉन्सर्ट जैसे एक्सक्लूसिव अनुभव मिल सकते हैं। जिसका सीधा मतलब है कि Airtel ने एक तरफ पोस्टपेड टैरिफ बढ़ाया है तो दूसरी तरफ इंटरनेशनल ट्रैवल करने वाले ग्राहकों के लिए रोमिंग को प्लान में शामिल कर दिया है। वहीं विदेश यात्रा न करने वाले ग्राहकों के लिए ₹50 की बढ़ोतरी ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकती है जबकि नियमित इंटरनेशनल यात्रियों को नए रोमिंग बेनिफिट से अतिरिक्त वैल्यू मिल सकती है।