Aadhaar Card (Source. Freepik) 
टेक्नॉलजी

Aadhaar Card पर ₹3 लाख लोन का लालच पड़ सकता है भारी, मिडिल क्लास परिवार हो जाएं सावधान

Aadhaar Card Loan Fraud: सोशल मीडिया पर एक खतरनाक ऑनलाइन स्कैम तेजी से फैल रहा है, इस फर्जी दावे में कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री लोन योजना के तहत सिर्फ आधार कार्ड से ₹3 लाख तक का लोन मिल सकता है।

सिमरन सिंह

Prime Minister Loan Scheme Scam: आजकल सोशल मीडिया और YouTube पर एक खतरनाक ऑनलाइन स्कैम तेजी से फैल रहा है, जो खासतौर पर मिडिल क्लास और तुरंत पैसों की जरूरत वाले लोगों को निशाना बना रहा है। इस फर्जी दावे में कहा जा रहा है कि "प्रधानमंत्री लोन योजना" के तहत सिर्फ Aadhaar Card से ₹3 लाख तक का लोन मिल सकता है। लेकिन सरकार ने साफ कर दिया है कि ऐसी कोई योजना मौजूद नहीं है और यह पूरी तरह से धोखाधड़ी है।

स्कैम कैसे काम करता है

यह ठगी बेहद चालाकी से डिजाइन की जाती है ताकि आम लोग आसानी से इसके झांसे में आ जाएं। विज्ञापनों में "Apply Now" जैसे शब्दों के साथ सरकारी लोगो जैसे दिखने वाले ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यह असली लगे। कई बार इसमें लिंक या QR कोड भी दिया जाता है। जैसे ही कोई यूजर इस लिंक पर क्लिक करता है, उसे किसी फर्जी वेबसाइट या ऐप पर भेज दिया जाता है, जहां उससे आधार नंबर, मोबाइल नंबर और बैंक डिटेल्स जैसी संवेदनशील जानकारी मांगी जाती है। जानकारी भरते ही ठग इसे अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर लेते हैं।

किसे बनाया जा रहा है निशाना

इस स्कैम को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए फ्रॉडस्टर स्पॉन्सर्ड विज्ञापनों का सहारा ले रहे हैं। यानी पैसे देकर इन फर्जी ऐड्स को प्रमोट किया जा रहा है। खासतौर पर वे लोग जो जल्दी लोन चाहते हैं, उन्हें टारगेट किया जाता है। जल्दी करें और सीमित समय ऑफर जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर लोगों को जल्दबाजी में क्लिक करने पर मजबूर किया जाता है और यही गलती भारी पड़ जाती है।

इससे क्या खतरा है

अगर कोई व्यक्ति ऐसे लिंक पर क्लिक कर अपनी जानकारी शेयर कर देता है, तो उसका बड़ा नुकसान हो सकता है। उसकी पहचान चोरी हो सकती है या बैंक खाते से पैसे तक गायब हो सकते हैं। कई मामलों में ठग इस जानकारी का इस्तेमाल कर आगे और बड़े फ्रॉड भी कर सकते हैं, जिससे आर्थिक नुकसान कई गुना बढ़ सकता है।

कैसे रहें सुरक्षित

ऐसे स्कैम से बचने के लिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है। अगर कोई विज्ञापन बिना ज्यादा दस्तावेज के बड़ा लोन देने का दावा करे, तो उस पर भरोसा न करें। सरकारी योजनाओं की सही जानकारी हमेशा आधिकारिक वेबसाइट myscheme.gov.in पर जाकर ही जांचें। किसी भी अनजान वेबसाइट या ऐप पर अपनी पर्सनल या बैंकिंग जानकारी कभी शेयर न करें। अगर किसी लिंक में गलत स्पेलिंग, अजीब URL या जल्दी करने का दबाव दिखे, तो समझ जाएं कि यह स्कैम है।

अगर ऐसा कंटेंट दिखे तो क्या करें

अगर आपको इस तरह का कोई विज्ञापन या मैसेज दिखाई देता है, तो उसे नजरअंदाज न करें बल्कि तुरंत रिपोर्ट करें। आप इसे PIB Fact Check जैसे सरकारी प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट कर सकते हैं या सोशल मीडिया पर फ्लैग कर सकते हैं। याद रखें, "आसान और जल्दी मिलने वाला पैसा" अक्सर धोखे का जाल होता है। थोड़ी सी समझदारी और सतर्कता आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है।

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी