फर्जी वेबसाइट बना कर लोगों से ठगी, पुणे से एक वेब डिजाइनर गिरफ्तार

arres
Published on
Updated on

मुंबई: माटुंगा पुलिस (Matunga Police) ने फर्जी वेबसाइट (Fake Website) बनाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी (Fraud) करने वाला वेब डिजाइनर (Web Designer) सुग्रीव यादव को पुणे (Pune) से गिरफ्तार (Arrested) किया है। उसने बिहार (Bihar) में एक साइबर जालसाज के लिए 6 वेबसाइट (Website) बनाया था। जिसके जरिए आरोपियों ने दादर (Dadar) में एक सीए (CA) समेत कई लोगों को चूना लगाया है।

दादर (पूर्व) में रहने वाले सीए सदाशिव शेट्टी एक नई इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर एजेंसी शुरू करना चाहते थे। इसके लिए Google पर 'Revolt Bike Vampani' की एजेंसी सर्च करने पर उन्हें 'Electricbikes Dealers.in' वेबसाइट मिली। शेट्टी ने उस वेबसाइट पर पूछी गई सारी जानकारी भर दी। इसके बाद एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। उसने कहा कि आप की जानकारी कंपनी तक पहुंच गई है।

3 लाख का लगाया चूना

उस व्यक्ति ने उनसे एजेंसी पाने के लिए 3 लाख 40 हजार रुपए उसके दिए गए बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने के लिए कहा। शेट्टी ने उसे 3 लाख 40 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद आरोपी ने शेट्टी के मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया। इसके बाद यह शेट्टी ने माटुंगा पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराया। पुलिस उप निरीक्षक राजाभाऊ गरड़, संतोष पवार और मंगेश जरद की टीम ने इस मामले की छानबीन शुरू की।

पुणे से एक आरोपी ट्रेस

शेट्टी ने जिस वेबसाइट पर जानकारी भरी थी और पैसे जिस बैंक अकाउंट में भेजे थे, माटुंगा पुलिस की टीम ने उसकी गहन छानबीन की, तो पता चला कि वेबसाइट पुणे के सुग्रीव यादव (36) ने बनाया है। पुलिस टीम ने पुणे से ट्रेस कर सुग्रीव यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। यादव एक वेब डिजाइनर है, जो 20 से 25 प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा था।

बिहार के वांटेड आरोपी की तलाश

उसने बिहार के एक जालसाज की मदद से फर्जी वेबसाइट Electricbikes Dealers.in बनाई थी। पुलिस को अंदेशा है कि उसने कई कंपनियों के नाम से वेबसाइट बनाई है। माटुंगा पुलिस मामले की जांच कर रही हो। इस मामले में एक आरोपी फरार है। पुलिस बिहार के आरोपी की तलाश कर रही है।  

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com