डी गुकेश (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

गुकेश ने गुपचुप तरीके से लिया बदला, उसी नाकामुरा को चटाई धूल जिसने फेंका था उनका मोहरा

D Gukesh: नाकामुरा पर गुकेश की जीत का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है। हाल ही में दोनों ‘चेकमेट: यूएसए बनाम इंडिया’ मुकाबले में भिड़े थे, जहां नाकामुरा ने जीत के बाद गुकेश का किंग पीस फेंक दिया था।

संजय सिंह बिष्ट

D Gukesh Takes Revenge On Hikaru Nakamura: विश्व शतरंज चैम्पियन डी गुकेश ने अमेरिका के सेंट लुइस में चल रहे ‘क्लच चेस: चैम्पियंस शोडाउन’ टूर्नामेंट के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त हासिल की। यह एक शॉर्ट रैपिड इवेंट है, जिसमें दुनिया के चार शीर्ष ग्रैंडमास्टर  गुकेश, मैग्नस कार्लसन, हिकारू नाकामुरा और फैबियानो कारुआना आमने-सामने हैं।

पहले दिन गुकेश ने तीनों दिग्गजों के खिलाफ खेले मुकाबलों में दमदार वापसी की। शुरुआती राउंड में भले ही उन्हें कार्लसन से 1.5–0.5 के अंतर से हार मिली, लेकिन उन्होंने अगले दो राउंड में कमाल कर दिखाया। नाकामुरा को 1.5–0.5 से और कारुआना को 2–0 से हराते हुए गुकेश ने 4 में से 6 अंक जुटाए और अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गए। उनके बाद कार्लसन 3.5, नाकामुरा 3 और कारुआना 1.5 अंकों पर रहे।

नाकामुरा से लिया पिछली हार का बदला

कुछ सप्ताह पहले एक प्रदर्शनी मैच में गुकेश और नाकामुरा आमने-सामने हुए थे। उस दौरान नाकामुरा ने जीत के बाद गुकेश के किंग पीस (राजा मोहरे) को दर्शकों की ओर फेंक दिया था। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और कई प्रशंसकों ने इसे खेल भावना के खिलाफ बताया। बाद में नाकामुरा ने सफाई दी कि वह सिर्फ मजाक था और गंभीर टूर्नामेंट में ऐसा व्यवहार असंभव है। उन्होंने कहा था, “अगर यह कैंडिडेट्स या वर्ल्ड चैम्पियनशिप जैसे टूर्नामेंट में होता, तो कोई खिलाड़ी ऐसा नहीं करता।”

गुकेश का शांत लेकिन सटीक जवाब

नाकामुरा की उस हरकत पर गुकेश ने कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने सोशल मीडिया या इंटरव्यू में कोई टिप्पणी नहीं की, बस खेल से जवाब देने का फैसला किया। अब उसी खिलाड़ी को शतरंज की बिसात पर मात देकर उन्होंने दिखा दिया कि असली जवाब शब्दों से नहीं, चालों से दिया जाता है। सेंट लुइस के ‘क्लच चेस’ टूर्नामेंट में नाकामुरा पर यह जीत गुकेश के करियर के आत्मविश्वास को और मजबूत करती है।

टूर्नामेंट का प्रारूप और रोमांच

‘क्लच चेस: चैम्पियंस शोडाउन’ सेंट लुइस चेस क्लब द्वारा आयोजित एक विशेष टूर्नामेंट है, जो 25 से 30 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें कुल नौ राउंड (18 गेम) होंगे, जो तीन डबल राउंड-रॉबिन चरणों में खेले जाएंगे। हर चरण में अंक और इनामी राशि दोगुनी होती जाएगी, जिससे मुकाबला रोमांचक बनता जाएगा। पहले दिन ही भारतीय विश्व चैम्पियन ने यह साबित कर दिया कि वे केवल खिताब नहीं, सम्मान भी बचाने उतरे हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज