टीम इंडिया  सोर्स- सोशल मीडिया
खेल

IND vs NZ: विराट कोहली रचेंगे इतिहास, वनडे क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज

IND vs NZ ODI Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 12 रन बनाते ही विराट कोहली नंबर 3 पोजीशन पर 13,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। आइए जानते है उनके रिकॉर्ड के बारे में।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका

  • कोहली नंबर 3 पर खेलते हुए 13 हजार रन पूरे करने से महज 12 रन दूर

  • वह रिकी पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में एक नया इतिहास रच देंगे

Virat Kohli 13000 Runs: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम करने वाले हैं। दरअसल, नंबर 3 पर खेलते हुए वह 13 हजार रन पूरे करने से महज 12 रन दूर हैं, ऐसा करते ही वह रिकी पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में एक नया इतिहास रच देंगे।

विराट कोहली अपने नाम करेगें ऐतिहासिक उपलब्धि

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपने करियर के उस मुकाम पर हैं, जहां वह हर मैच के साथ कोई न कोई बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार 4 नवंबर को होने वाले वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भी विराट के पास एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका होगा। वह एक ऐसा महारिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर हैं, जिसे दुनिया का कोई भी बल्लेबाज आज तक नहीं छू सका है।

13 हजार रन बनाने वाले बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज

विराट कोहली वनडे क्रिकेट में नंबर तीन की पोजीशन पर खेलते हुए अब तक 305 पारियों में 12,988 रन बना चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ अगर पहले वनडे मुकाबले में विराट सिर्फ 12 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह इस पोजीशन पर खेलते हुए 13 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग मौजूद हैं, जिन्होंने नंबर 3 पर 365 पारियों में 12,662 रन बनाए हैं।

सचिन तेंदुलकर के इस खास रिकॉर्ड पर भी नजर

वनडे क्रिकेट में किसी एक पोजीशन पर खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का ओवरऑल रिकॉर्ड 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने सलामी बल्लेबाज (Opener) के तौर पर वनडे में 15,310 रन बनाए हैं।

इसके अलावा, विराट कोहली अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ इस वनडे सीरीज में एक भी शतक लगाने में सफल रहते हैं, तो वो लिस्ट-ए (List-A) क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भी सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे। फिलहाल कोहली और सचिन दोनों के नाम लिस्ट-ए क्रिकेट में 60-60 शतक दर्ज हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ आग उगलता है कोहली का बल्ला

विराट कोहली का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 ओवर के फॉर्मेट में बेहद शानदार रहा है। उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ 36 मुकाबलों में 57 की दमदार औसत से 1,897 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 7 शतक और 10 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें 154 रनों की नाबाद पारी उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। वहीं, न्यूजीलैंड की सरजमीं पर खेले 11 वनडे मैचों में कोहली ने 46 की औसत से 514 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं।

वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली इस पांच मैचों की वनडे सीरीज का शेड्यूल इस प्रकार है।

  • पहला वनडे: 4 नवंबर

  • दूसरा वनडे: 7 नवंबर

  • तीसरा वनडे: 10 नवंबर

  • चौथा वनडे: 13 नवंबर

  • पांचवां वनडे: 15 नवंबर

पंजाब में AAP को एक और झटका, विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने विधानसभा से दिया इस्तीफा

उमर अब्दुल्ला की सरकार पर संकट? NC के 25 विधायक नाराज, 14 दिन का दिया अल्टीमेटम

Cyclone Explained: चक्रवात कैसे बनता है और बंगाल की खाड़ी में ज्यादा तूफान क्यों आते हैं?

11,200 मेगावाट की सियांग परियोजना पर बढ़ा विवाद, गिरफ्तारियों के खिलाफ अरुणाचल में आज बंद का ऐलान

जस्टिस भुइंया के बयान ने छेड़ी सामाजिक बहस, समाज में तानाशाही पनपने का खतरा क्यों बताया?