IND vs NZ: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को दोहरा झटका, मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र टीम से बाहर

IND VS NZ ODI Squad: भारत के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।
New Zealand Cricket Team
वनडे सीरीज से बाहर हुए न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ी सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र चोट के कारण बाहर

  • भारत के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज

  • न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने टीम में कई बदलाव किए हैं

Mark Chapman and Rachin Ravindra injured: भारत के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले मेहमान न्यूजीलैंड टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के दो मुख्य खिलाड़ी मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र चोट के कारण इस पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।

दरअसल, न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इसको लेकर आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि दोनों खिलाड़ी अपनी-अपनी चोटों से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, जिसके चलते यह फैसला लिया गया है।

चोट के कारण बाहर हुए चैपमैन और रचिन रवींद्र

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ने खिलाड़ियों की चोट पर अपडेट देते हुए कहा कि मार्क चैपमैन बाएं हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं, जबकि रचिन रवींद्र का दायां कंधा एक प्रमोशनल शूट के दौरान डिसलोकेट यानी अपनी जगह से खिसक हो गया था। वॉल्टर ने कहा कि हर कोई जानता है कि मार्क और रचिन इस टीम के लिए कितने अहम हैं। उनका इस सीरीज में नहीं खेलना बेहद दुखद है।

New Zealand Cricket Team
टीम इंडिया की हार के बावजूद श्रेयस अय्यर- ईशान किशन ने रचा इतिहास, बनाए महारिकॉर्ड; भारत ने 3-2 से जीता सीरीज

टेस्ट सीरीज को देखते हुए नहीं लिया जोखिम

कोच रॉब वॉल्टर ने आगे बताया कि इस महीने के आखिर में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी खेली जानी है, जिसे देखते हुए बोर्ड कोई अनावश्यक जोखिम नहीं उठाना चाहता। रचिन का कंधा अभी उस स्थिति में नहीं है कि वह सफेद गेंद की क्रिकेट (वनडे) में आराम से फील्डिंग कर सकें। वहीं, मैदान पर वापसी के लिए चैपमैन भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड टीम में हुए कई बड़े बदलाव

इन दोनों स्टार खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने टीम में कई बदलाव किए हैं।

टिम सीफर्ट: विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट को अब पहले तीन वनडे मैचों के लिए भी टीम में शामिल कर लिया गया है हालांकि उन्हें पहले केवल आखिरी दो मैचों के लिए चुना गया था।

हेनरी निकोल्स: बाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज हेनरी निकोल्स की टीम में वापसी हुई है, जो पहले तीन वनडे मैचों के लिए टीम का हिस्सा रहेंगे।

डीन फॉक्सक्रॉफ्ट: ऑलराउंडर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को आखिरी दो मैचों के लिए टीम से जोड़ा गया है।

मैट फिशर: तेज गेंदबाज मैट फिशर को शुरुआती 3 वनडे के लिए टीम में शामिल किया गया है, जबकि पहले उन्हें सिर्फ आखिरी दो मैचों के लिए चुना गया था।

मैट हेनरी: क्वाड्रिसेप की मामूली चोट के कारण बाहर रहे तेज गेंदबाज मैट हेनरी 2 नवंबर को टीम से जुड़ेंगे, जहां उनकी फिटनेस का आकलन किया जाएगा।

New Zealand Cricket Team
Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी से रोहित शर्मा की घरेलू क्रिकेट में वापसी, मुंबई MCA को दिया अपडेट

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की संशोधित टीमें

पहले तीन ODI के लिए न्यूजीलैंड की टीम

मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, मैट हेनरी, काइल जेमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग और ब्लेयर टिकनर।

आखिरी दो ODI के लिए न्यूजीलैंड की टीम

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर और विल यंग।