T20 Cricket Records: विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, अभिषेक शर्मा ने महारिकॉर्ड बनाकर रच दिया इतिहास

Abhishek Sharma T20 Century Record: अभिषेक शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में इतिहास रचते हुए विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अभिषेक अब सबसे ज्यादा 11 टी-20 शतक लगाने वाले भारतीय बन गए हैं।
 Abhishek Sharma T20 Century Record
अभिषेक शर्मा सोर्स- BCCI
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अभिषेक शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में रचा इतिहास

  • अभिषेक ने विराट कोहली के 10 शतकों का तोड़ा रिकॉर्ड

  • अभिषेक शर्मा ने टी-20 में लगाए सबसे ज्यादा 11 शतक

Abhishek Sharma Breaks Virat Kohli Record: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 113 रनों की तूफानी पारी खेलकर अभिषेक ने दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।

इस शतकीय पारी के साथ ही अभिषेक शर्मा टी-20 क्रिकेट (घरेलू, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मिलाकर) में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनके नाम अब इस छोटे प्रारूप में 11 शतक दर्ज हो गए हैं, जबकि विराट कोहली 10 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए बनाए रिकॉर्ड

दरअसल, अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 113 रन बनाए। इस पारी की बदौलत उन्होंने कोहली के 10 शतकों के रिकॉर्ड को पार किया। अब टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले भारतीयों की सूची इस प्रकार है।

  • अभिषेक शर्मा: 11 शतक

  • विराट कोहली: 10 शतक

  • रोहित शर्मा, केएल राहुल, संजू सैमसन: 8-8 शतक

  • शुभमन गिल, ईशान किशन: 7-7 शतक

  • सूर्यकुमार यादव, रुतुराज गायकवाड़: 6-6 शतक

 Abhishek Sharma T20 Century Record
153km/h की रफ्तार, ब्रॉड की तोड़ी नाक; चोटों ने कैसे बर्बाद किया भारत के 'स्पीड स्टार' का करियर?

कोहली और अभिषेक के टी-20 के आंकड़े

विराट कोहली ने अपने टी-20 करियर में अब तक कुल 430 मुकाबले खेले हैं। इसकी 413 पारियों में उन्होंने 42.44 की शानदार औसत से 14,218 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक शामिल हैं। वहीं, अभिषेक शर्मा ने साल 2018 में अपने टी-20 करियर की शुरुआत की थी।

उन्होंने अब तक सिर्फ 220 मुकाबलों की 216 पारियों में लगभग 33 की औसत से 6,605 रन बनाए हैं। इस दौरान अभिषेक का स्ट्राइक रेट 178 से ज्यादा का रहा है, और उनके बल्ले से 11 शतक, 40 अर्धशतक और 429 छक्के निकल चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 148 रन है।

 Abhishek Sharma T20 Century Record
WPL Auction 2027: 15 साल की उमा काशवी ने रच दिया इतिहास, बनीं लीग की सबसे युवा खिलाड़ी

रोहित शर्मा की बराबरी और सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड

इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने महज 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसी के साथ वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी की है। गौरतलब है कि भारत के लिए सबसे तेज टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक का रिकॉर्ड भी अभिषेक के ही नाम है, जब उन्होंने 17 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोका था।

Navbharat Live
navbharatlive.com