यशस्वी जायसवाल और प्रीति जिंटा (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

इतनी मुस्कुराहट! आखिर क्या बात है? प्रीति जिंटा और यशस्वी जायसवाल की बातचीत का वीडियो हुआ वायरल

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बाद प्रीति जिंटा और यशस्वी जायसवाल के बीच बातचीत हुई। अब इन दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

संजय सिंह बिष्ट

बीते 18 मई रविवार को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 59वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में पंजाब किंग्स की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 10 रन के अंतर से हराया। इसके साथ ही वो प्लेऑफ में भी पहुंच चुकी है। हालांकि इस मैच में राजस्थान की टीम हार गई, लेकिन उसके बल्लेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

खासकर यशस्वी जायसवाल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 25 गेंदों का समान करते हुए 50 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं, मैच के बाद जायसवाल पंजाब की सह मालकिन प्रीति जिंटा से भी मिले। अब इन दोनों के बीच मुलाकात के इस वीडियो ने सोशल मीडिया में धूम मचा रखी है।

प्रीति जिंटा और यशस्वी जायसवाल की गुफ्तगू

पंजाब किंग्स के खिलाफ धमाकेदार अंदाम में फिप्टी लगाने वाले यशस्वी जायसवाल ने मैच के बाद प्रीति जिंटा से बातचीत की। पंजाब किंग्स के खिलाफ पारी को देखकर मैदान में मौजूद दर्शकों के साथ प्रीति जिंटा हैरान थी। मैच खत्म होने के बाद दोनों को बात करते हुए देखा गया। इस दौरान दोनों गुप्तगू करने के साथ-साथ मुस्कुराते हुए भी नजर आ रहे हैं। इन दोनों का ये वीडियो राजस्थान रॉयल्स के ऑफिशियल पेज के द्वारा पोस्ट किया गया है।

भीषण गर्मी में भी खचाखच भरा था स्टेडियम

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस दौरान पूरा मैदान दर्शकों की मौजूदगी रही। मैच के बाद प्रीति जिंटा और यशस्वी जायसवाल ने दर्शकों की तारीफ की। ये मैच दोपहर के 03:30 बजे से शुरु हुआ। दरअसल, जयपुर में मैच के दौरान भीषण गर्मी पड़ रही थी। ऑपरेशन सिंदूर’ के वक्त मेरे घरवाले POK में थे, ‘हम जंग में फंस गए’, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने किया बड़ा खुलासा

जायसवाल की तूफानी बल्लेबाजी

यशस्वी जायसवाल ने पंजाब के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने अर्शदीप सिंह के पहले ही ओवर में 22 रन बटोरे। जिसके बाद महज 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह 25 गेंद में 50 रन बनाकर स्पिन गेंदबाज हरप्रीत बरार का शिकार बने। उनकी इस पारी में कुल 9 चौके और 1 छक्का शामिल था।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत