अरिहंत केएस  (सोर्स - सोशल मीडिया)
खेल

Southern Slam Squash 2026: अरिहंत केएस ने टॉप सीड आर्यन प्रताप को हराकर किया बड़ा उलटफेर, ईशा सेमीफाइनल पहुंची

Southern Slam Squash Updates: चेन्नई में सदर्न स्लैम स्क्वैश 2026 में बड़ा उलटफेर! अरिहंत केएस ने टॉप सीड आर्यन प्रताप को हराया, वहीं ईशा श्रीवास्तव सेमीफाइनल में पहुंचीं।

सृष्टि मौर्य

Arihant KS Major Upset Indian Squash Academy: सदर्न स्लैम स्क्वैश 2026 में गुरुवार को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इंडियन स्क्वैश एकेडमी, चेन्नई में खेले गए पुरुष क्वार्टर फाइनल में अरिहंत केएस ने बड़ा उलटफेर करते हुए टॉप सीड आर्यन प्रताप सिंह को सीधे गेमों में 11-5, 11-2, 11-5 से हरा दिया। इस जीत के साथ अरिहंत ने टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह बना ली।

महिला स्क्वैश में ईशा श्रीवास्तव की वापसी

महिला क्वार्टर फाइनल में ईशा श्रीवास्तव ने शानदार वापसी करते हुए 3/4 सीड शमीना रियाज को 7-11, 11-4, 11-7, 11-8 से हराया। ईशा ने अंडर-19 वर्ग के सेमीफाइनल में भी जगह बनाई है। इससे पहले बुधवार को पुरुष प्री-क्वार्टर फाइनल में 3/4 सीड वेदांत पटेल ने 2 गेम से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की। उन्होंने लोकेश सुब्रमणि को 8-11, 9-11, 11-4, 11-2, 11-6 से हराया।

महिला प्री-क्वार्टर फाइनल में टॉप सीड निरुपमा दुबे ने आकांक्षा गुप्ता को 11-8, 11-5, 11-8 से, जबकि दूसरी सीड पूजा आरती आर. ने सहाना कलाईवानन को 11-4, 11-4, 11-6 से हराया।

मैचों के परिणाम-

शनिवार तक चलने वाले इस स्क्वैश टूर्नामेंट में 12 कैटेगरी में करीब 400 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

पुरुष वर्ग के नतीजे

  • अरिहंत केएस ने 1-आर्यन प्रताप सिंह को 11-5, 11-2, 11-5 से हराया।

  • गुरवीर सिंह ने पूरव रामभिया को 11-8, 11-3, 11-5 से हराया।

  • वेदांत पटेल ने कुणाल सिंह को 13-11, 12-10, 11-9 से हराया।

  • 2-राहुल बैठा ने हृधान शाह को 11-3, 11-6, 11-2 से हराया।

महिला वर्ग के नतीजे

  • निरुपमा दुबे ने व्योमिका खंडेलवाल को 11-6, 11-4, 11-1 से हराया।

  • रथिका सीलन ने रीवा निंबालकर को 11-8, 11-7, 11-7 से हराया।

  • पूजा आरती आर. ने आरिका मिश्रा को 11-5, 11-6, 11-7 से हराया।

  • ईशा श्रीवास्तव ने शमीना रियाज को 7-11, 11-4, 11-7, 11-8 से हराया।

अंडर-19 लड़कों के नतीजे

  • पूरव रंभिया ने मयप्पन पी. को 11-8, 11-6, 11-6 से हराया।

  • राघव वशिष्ठ ने राहुल संजय बालाकृष्णन को 5-11, 11-5, 11-8, 11-9 से हराया।

  • श्रवण जैन ने अर्जुन मोरे को 11-6, 12-10, 10-12, 11-7 से हराया।

  • युवदित्य जैन ने इजाज मोहम्मद को 11-9, 6-11, 13-11, 11-2 से हराया।

अंडर-17 लड़कों के नतीजे

  • श्रेयांश झा ने आर्यमान सिंह को 11-9, 11-5, 11-8 से हराया।

  • सहर्ष शाहरा ने दर्शन के. को 11-8, 5-11, 11-7, 11-6 से हराया।

  • ह्रदय शाह ने हर्षल राणा को 11-3, 11-7, 11-5 से हराया।

  • लोकेश सुब्रमणि ने श्रीलंका के मनुथ दासनायके को 8-11, 11-3, 11-3, 11-8 से हराया।

अंडर-15 लड़कों के नतीजे

  • जैक्रिश शशिकुमार (SGP) ने सोहम सारदा को 11-1, 11-8, 7-11, 11-7 से हराया।

  • ध्रुव जौहरी ने अयान धानुका को 6-11, 11-3, 11-8, 11-6 से हराया।

  • रुआन राम तडंकी ने अक्षत सिंघल को 6-11, 6-11, 11-5, 11-3, 11-9 से हराया।

  • फरीद अंद्राबी ने विवेक शिंदे को 11-8, 11-6, 11-6 से हराया।

अंडर-13 लड़कों के नतीजे

  • केलेन इवान लो (SGP) ने आर्यन एसके को 11-4, 11-4, 11-4 से हराया।

  • जेन अली ने हरिबाला के. को 11-7, 11-5, 11-5 से हराया।

  • विहान चंडोक ने वरुण पार्टिबन (MAS) को 11-5, 11-1, 11-9 से हराया।

  • रिदान गुप्ता ने लखवंत एपी को 11-9, 12-14, 11-8, 14-12 से हराया।

अंडर-19 लड़कियों के नतीजे

  • आकांक्षा गुप्ता ने दिवा शाह को 12-10, 15-13, 2-11, 11-8 से हराया।

  • देवश्री अरोरा ने तलैया चेओंग (SGP) को 11-7, 11-7, 11-3 से हराया।

  • व्योमिका खंडेलवाल ने सहाना कलाईवानन को 11-9, 11-5, 12-10 से हराया।

  • ईशा श्रीवास्तव ने क्रिया सरवनन को 11-6, 11-4, 11-5 से हराया।

अंडर-11 लड़कियों के नतीजे

  • मीरा रूथिरन (MAS) ने अनम यादव को 11-8, 11-5, 11-1 से हराया।

  • इनाया अंद्राबी ने बारिशा बेगम को 6-11, 11-5, 10-12, 11-7, 11-9 से हराया।

  • अंशिका कुमारी ने अमृता कुंडवे को 11-7, 11-5, 11-6 से हराया।

  • गौरवी अजमेरा ने नव्या खत्री को 11-3, 11-1, 11-2 से हराया।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल