विक्टर एक्सेलसन (फोटो-सोशल मीडिया)  
खेल

बैडमिंटन के दिग्गज खिलाड़ी Victor Axelsen ने लिया संन्यास, टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में जीता था गोल्ड

Victor Axelsen ने पीठ की गंभीर चोट के कारण 32 साल की उम्र में संन्यास लिया। दो बार के वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट का शानदार करियर समाप्त हुआ।

उज्जवल सिन्हा

Victor Axelsen Retires From Badminton: दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार ओलंपिक पदक जीत चुके विक्टर एक्सेलसन बुधवार को 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल बैडमिंटन से संन्यास की घोषणा कर दी। एक्सेलसन ने पीठ की समस्या की वजह से संन्यास का ऐलान किया है। पीठ की समस्या की वजह से वह इस साल की शुरुआत में इंडिया ओपन और जर्मन ओपन में खिताब जीतने के बाद कोर्ट से बाहर रहे थे।

एक्सेलसन ने बैडमिंटन यूरोप से बात करते हुआ कहा, "लगातार पीठ की दिक्कतों, सर्जरी के बाद ठीक न हो पाने और बार-बार होने वाले दर्द की वजह से वह जरूरी स्तर पर ट्रेनिंग या मुकाबला नहीं कर पा रहे थे। इस वजह से उन्हें संन्यास लेने का मुश्किल फैसला लेना पड़ा।"

संन्यास लेने के बाद एक्सेलसन ने क्या कहा?

उन्होंने कहा, "अधिकांश लोग जानते हैं कि मैं पीठ की समस्या से जूझ रहा हूं। पिछले साल अप्रैल में मेरी सर्जरी हुई थी और मैं लंबी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरा था। अक्टूबर में मुझे एक झटका लगा। उन टूर्नामेंट के बाद से, मैं जरूरी स्तर पर खेल या ट्रेनिंग नहीं कर पाया हूं। दर्द की वजह से मैं खेल या ट्रेनिंग नहीं कर पाया हूं।"

2010 में विक्टर एक्सेलसन ने किया था डेब्यू

विक्टर एक्सेलसन ने 2010 में प्रोफेशनल डेब्यू किया था। उसके बाद से सुदीरमन कप को छोड़कर, उन्होंने टीम और व्यक्तिगत इवेंट्स में वर्ल्ड टूर सुपर 1000 लेवल या उससे ऊपर के सभी बड़े खिताब कम से कम एक बार जीते हैं। वह वर्ल्ड चैंपियनशिप दो बार (2017 और 2022) जीतने वाले सिर्फ दूसरे नॉन-एशियन खिलाड़ी हैं।

ओलंपिंक इतिहास में सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी

वह ओलंपिक इतिहास में सबसे ज्यादा पदक जीतने वाले पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। उन्होंने टोक्यो 2020 और पेरिस 2024 ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। रियो ओलंपिक 2016 में उन्होंने कांस्य पदक जीता था। वह तीन बार यूरोपियन चैंपियन रहे हैं और थॉमस कप भी जीत चुके हैं।

डॉक्टर की सलाह के बाद लिया संन्यास

एक्सेलसन ने कहा कि संन्यास का फैसला उस डॉक्टर से सलाह के बाद लिया जिन्होंने मेरा ऑपरेशन किया था। उनका कहना है कि अभी मुझे जो दर्द हो रहा है, उसके लिए शायद एक और सर्जरी की ज़रूरत पड़ सकती है, और अगर वह ठीक नहीं हुई, तो आगे और भी परेशानी हो सकती है। इसलिए मेरा शरीर मुझे रुकने के लिए कह रहा है।

दिल्ली में सियासी पारा हाई, हिरासत में लिए गए राहुल और प्रियंका गांधी; सीईसी के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन से AIMIM ने बनाई दूरी, बोले- बेगानी शादी में मेरा क्या काम?

INDIA Alliance Protest Live: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, खाली कराया जा रहा आकाशवाणी भवन

देश को मिला नया वायुसेना अध्यक्ष, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को सौंपी गई कमान

ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से नोटिस, सीईसी के खिलाफ दायर याचिका पर इस दिन होगी सुनवाई