खेल

फिर एक साथ नज़र आए MS धोनी-हार्दिक पंड्या, देखें तस्वीर

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच हाल ही में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। यह सीरीज ने भारत ने 3-0 जीतकर वनडे फॉर्मेट में नंबर वन पर अपनी जगह बना ली है। वनडे सीरीज के बाद भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand T20 Series) के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। इस सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) शहर रांची (Ranchi) में खेला जाने वाला है। 

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें रांची पहुंच चुकी हैं। इसी बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एमएस धोनी (MS Dhoni) और हार्दिक पंड्या (Hardik- Pandya) की तस्वीर वायरल हो रही है। यह तस्वीर हार्दिक पंड्या ने पोस्ट की है। इस तस्वीर में हार्दिक पंड्या, धोनी के साथ बाइक पर बैठे हुए नज़र आ रहे हैं। यह जिस बाइक पर बैठे है, वह बाइक काफी स्पेशल है, यह बिलकुल वैसी बाइक है, जैसी फिल्म 'शोले' में इस्तेमाल हुई थी। पंड्या ने धोनी के साथ पोस्ट की फोटो में लिखा, ‘शोले पार्ट-2 जल्द आ रही है।’

मालूम हो कि, हार्दिक पंड्या और धोनी बेहद ही करीब हैं। हार्दिक पंड्या साल 2021 में टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम से बाहर हो गए थे। इस दौरान वह धोनी के संपर्क में बने हुए थे। वहीं, टी20 सीरीज की बात करें तो, हर्दिक पंड्या इससे पहले भी क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट की कप्तानी कर चुके है। पंड्या की अगुवाई में टीम इंडिया ने आयरलैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका को टी20 सीरीज में मात दी है।

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

Kolkata Puja Stampede: CM अधिकारी के साथ काली मंदिर पहुंचे अमित शाह, अस्पताल जाकर घायलों का जाना हाल

SEM कोर्ट में सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर सुनवाई आज, नहीं मिली जमानत तो क्या करेगी CJP?

Weather Alert: IMD का 16 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार में तेज हवाओं की चेतावनी

कोलकता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में की 19 मौत, घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, CM बोले- बख्शा नहीं जाएगा