लियोनेल मेसी   (सोर्स - सोशल मीडिया)
खेल

लियोनेल मेसी का अर्जेंटीना के लिए आखिरी मैच 6 अक्टूबर को, बेनिन के खिलाफ होगा मुकाबला

Lionel Messi Last Match: लियोनेल मेसी 6 अक्टूबर को अर्जेंटीना के लिए अपना आखिरी विदाई मैच बेनिन के खिलाफ खेलेंगे। ब्यूनस आयर्स के एस्टाडियो मोन्यूमेंटल में यह ऐतिहासिक मुकाबला होगा।

सृष्टि मौर्य

Lionel Messi Final Argentina Match October 6: लियोनेल मेसी अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के लिए अपना आखिरी मैच 6 अक्टूबर को खेलेंगे। ब्यूनस आयर्स के एस्टाडियो मोन्यूमेंटल में होने वाले मैत्री मुकाबले में अर्जेंटीना का सामना बेनिन से होगा।

ये मैच मेसी के लिए घरेलू मैदान पर विदाई मुकाबला भी होगा। अर्जेंटीना फुटबॉल संघ के अध्यक्ष क्लाउडियो तापिया ने सोशल मीडिया पर मेसी को टीम के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक बताते हुए उन्हें अर्जेंटीना में विदाई देने की बात कही है।

एक और खिलाड़ी आखरी बार हुआ शामिल

अर्जेंटीना फुटबॉल संघ ने बताया कि मेसी के साथ रोड्रिगो डी पॉल और जियोवानी लो सेल्सो को भी 6 अक्टूबर के आखिरी मैत्री मुकाबले के लिए टीम में शामिल किया गया है। घरेलू लीग से चुने जाने वाले खिलाड़ियों की सूची शुक्रवार को जारी की जाएगी।

मेसी ने पिछले महीने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम से संन्यास का ऐलान किया था। इसके साथ ही अर्जेंटीना के लिए उनका करीब 20 साल का अंतरराष्ट्रीय सफर खत्म हो गया। उन्होंने 2005 में 18 साल की उम्र में राष्ट्रीय टीम के लिए पदार्पण किया था।

मेसी का अर्जेंटीना टीम में योगदान

अर्जेंटीना के लिए लियोनेल मेसी ने 1 विश्व कप और 2 कोपा अमेरिका खिताब जीते हैं। वो टीम के सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले और सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 207 मैचों में 125 गोल किए हैं। मेसी ने अपने संन्यास के ऐलान के दौरान कहा था कि उन्होंने अर्जेंटीना की जर्सी के लिए हमेशा अपना सब कुछ दिया।

उन्होंने कहा कि टीम के साथ बिताए इन वर्षों में उनका लक्ष्य मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके देश के लोगों को खुशी देना रहा। 39 साल के मेसी इस समय इंटर मियामी के लिए खेल रहे हैं। वो 8 बार बैलन डी'ओर जीत चुके हैं और अर्जेंटीना के साथ 2014 विश्व कप में उपविजेता रहे थे। इसके बाद उन्होंने 2022 में अर्जेंटीना को विश्व कप खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

कब और कहां होगें मुकाबले?

अर्जेंटीना की टीम 21 सितंबर से 6 अक्टूबर के बीच 3 अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलेगी। टीम का पहला मुकाबला 30 सितंबर को कॉर्डोबा प्रांत के मारियो अल्बर्टो केम्पेस स्टेडियम में बोलीविया के खिलाफ होगा। इसके बाद 3 अक्टूबर को रिवर प्लेट स्टेडियम में बुर्किना फासो के खिलाफ मुकाबला होगा।

6 अक्टूबर को इसी मैदान पर बेनिन के खिलाफ मैच खेला जाएगा। ब्यूनस आयर्स स्थित एस्टाडियो मोन्यूमेंटल में करीब 85,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है। 2022 विश्व कप जीतने वाली अर्जेंटीना की टीम के खिलाड़ियों और उनके परिवारों को भी बेनिन के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले के लिए आमंत्रित किया गया है।

समुद्र में भारतीय वॉरशिप से पाकिस्तानी नेवीशिप की टक्कर, भारत ने पाक राजनयिक को किया तलब

23 दिन, न खाना-पीना और सिर्फ नींबू पानी... इमरजेंसी के बाद PM नरेंद्र मोदी के संघर्ष मा गुजरात लिखने की कहानी

OTT पर बोल्ड कंटेंट के खिलाफ RSS की तैयारी, संघ ने बनाया अनौपचारिक पैनल; भागवत ने बताया था नैतिक पतन का कारण

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को न्यूजीलैंड की संसद से मंजूरी, पीएम क्रिस्टोफर ने खुशी जताई

US दक्षिण कोरिया-जापान को परमाणु पनडुब्बियों के लिए उकसा रहा, उत्तर कोरिया का आरोप