92% तैयार वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम में हो सकता है डब्ल्यूपीएल 2027, रणजी मैच से परखी जाएंगी सुविधाएं

Varanasi International Cricket Stadium: वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम 92% तैयार है। WPL 2027 और रणजी ट्रॉफी मैचों से स्टेडियम की सुविधाओं को परखा जाएगा। सफल आयोजन पर भविष्य में IPL मुकाबले भी हो सकते हैं।
WPL 2027 held at the Varanasi cricket stadium, which is 92% complete; facilities to be tested via Ranji matches.
वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Varanasi Cricket Stadium Shortlisted To Host WPL 2027: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बन रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द ही बड़े घरेलू क्रिकेट मुकाबलों की मेजबानी कर सकता है। इस स्टेडियम में महिला प्रीमियर लीग और रणजी ट्रॉफी के मैच कराने की योजना पर चर्चा हो रही है। भविष्य में यहां आईपीएल के मुकाबले भी खेले जा सकते हैं।

जागरण न्यूज के रिपोर्टर अभिषेक त्रिपाठी के मुताबिक, बुधवार को हुई महिला प्रीमियर लीग की कार्यकारी परिषद की बैठक में वाराणसी के साथ मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया और वडोदरा को संभावित आयोजन स्थलों के रूप में देखा गया।

रणजी ट्रॉफी से होगी शुरुआत

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, वाराणसी स्टेडियम का निर्माण करीब 92 प्रतिशत पूरा हो चुका है और बाकी काम कुछ हफ्तों में पूरा होने की उम्मीद है। अगर निर्माण और जरूरी तैयारियां समय पर पूरी हो जाती हैं, तो यहां 2027 के महिला प्रीमियर लीग के मैच कराए जा सकते हैं।

इससे पहले अक्टूबर-नवंबर में स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी का एक मुकाबला कराने की भी उम्मीद है। ये मैच स्टेडियम की तैयारियों को परखने के लिए अहम होगा। इसके जरिए पिच, मैदान और मैच के दिन की दूसरी व्यवस्थाओं की जांच की जा सकेगी।

30 एकड़ से अधिक जगह में स्थित

वाराणसी में बन रहा ये स्टेडियम उत्तर प्रदेश में 30 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैला है और इसमें करीब 30,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता तय की गई है। स्टेडियम का डिजाइन वाराणसी की संस्कृति से प्रेरित है। इसमें अर्धचंद्राकार छत, त्रिशूल के आकार की फ्लडलाइट, घाट जैसी दर्शक दीर्घा और बेलपत्र से प्रेरित बाहरी डिजाइन को शामिल किया गया है।

WPL 2027 held at the Varanasi cricket stadium, which is 92% complete; facilities to be tested via Ranji matches.
वेस्टइंडीज सीरीज के बाद अजीत अगरकर छोड़ सकते हैं मुख्य चयनकर्ता का पद, वीवीएस लक्ष्मण का नाम चर्चा में

IPL के मैच होने की संभावना

महिला प्रीमियर लीग में आमतौर पर कुछ चुनिंदा मैदानों पर ही मुकाबले खेले जाते हैं। 2026 में टूर्नामेंट की शुरुआत नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुई थी। इसके बाद मुकाबले वडोदरा के बड़ौदा क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए थे, जहां एलिमिनेटर और फाइनल भी हुआ था।

अगर वाराणसी का नया स्टेडियम सफलतापूर्वक महिला प्रीमियर लीग के मुकाबलों की मेजबानी करता है, तो भविष्य में यहां आईपीएल के मैच भी कराए जाने की संभावना बढ़ सकती है। हालांकि, ये पूरी तरह स्टेडियम की तैयारियों और महिला क्रिकेट के मुकाबलों के आयोजन पर निर्भर करेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com