हर मिनट लाखों की कमाई! दुनिया के टॉप-10 अमीर एथलीट्स में शुमार लियोनेल मेसी, जानें कितनी है संपत्ति

Lionel Messi: एक खिलाड़ी के तौर पर लियोनेल मेसी का का सफर बार्सिलोना के साथ काफी लंबे समय तक रहा। FC बार्सिलोना की अंडर-14 टीम के साथ उन्होंने इसकी शुरुआत की थी।
lionel messi net worth
लियोनेल मेसी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Lionel Messi Net Worth: दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने 39 साल की उम्र में इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायरमेंट की घोषणा की है। यह खबर ऐसे समय में आई है, जब हाल ही में हुए फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को हार का सामना करना पड़ा था। स्पेन ने यह खिताबी मुकाबला 1-0 से जीता था। मेसी ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपने फैसले के बारे में बताते हिए लिखा कि उन्होंने यह फैसला अर्जेंटीना की स्पेन से वर्ल्ड कप फाइनल में हार के ठीक दो दिन बाद लिया था।

उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता की मौत ने उनके करियर के एक खास चैप्टर को खत्म करने वाले फैसले में अहम भूमिका निभाई। मेसी के पिता का इस महीने की शुरुआत में निधन हो गया था और अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी ने इशारा किया था कि वह उसके बाद खेल से दूर जाने के बारे में सोच रहे थे।

कैसा था मेसी का शुरुआती करियर?

एक खिलाड़ी के तौर पर लियोनेल मेसी का का सफर बार्सिलोना के साथ काफी लंबे समय तक रहा। FC बार्सिलोना की अंडर-14 टीम के साथ उन्होंने इसकी शुरुआत की थी। अपने शानदार खेल की बदौलत मेसी ने सभी को चौंकाया और देखते ही देखते वे सीनियर टीम में शामिल हो गए। सिर्फ 17 साल की उम्र में बार्सिलोना के लिए अपना पहला मैच खेलने वाले मेसी ने टीम को कोई टाइटल जीतन में अहम भूमिका निभाए।

टीम के लिए 17 साल तक खेलने के बाद वे अनगिनत टाइटल जीतने में मदद की, जिनमें 10 ला लीगा टाइटल, चार चैंपियंस लीग क्राउन और सात कोपा डेल रे ट्रॉफी शामिल हैं। वह ला लीगा में अब तक के सबसे ज्यादा 474 गोल करने वाले खिलाड़ी भी हैं।

लियोनेल मेस्सी के पास कितनी संपत्ति?

फोर्ब्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, लियोनेल मेसी की नेट वर्थ 1.1 बिलियन डॉलर है। अगर भारतीय रुपये के हिसाब से देखें तो यह करीब 10.46 हजार करोड़ रुपये के आसपास है। उनके करियर की कमाई 1.8 बिलियन डॉलर से अधिक है, जो करीब 17,130 करोड़ रुपये आंकी गई है। मेसी उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार हैं, जिन्होंने अरबपति का दर्जा हासिल किया है।

lionel messi net worth
मेसी या रोनाल्डो, इंटरनेशनल फुटबाल में किसके नाम है सबसे ज्यादा गोल? देखें टॉप 10 प्लेयर्स की लिस्ट

कहां-कहां से पैसा कमाते हैं लियोनेल मेसी?

इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपने शानदार करियर के दौरान मुख्य रूप से कॉन्ट्रैक्ट, एंडोर्समेंट डील, निवेश और कारोबार से यह संपत्ति बनाई है। इंटर मियामी के स्टार ऑफ-फील्ड एंडोर्समेंट से हर साल लगभग 70 मिलियन डॉलर कमाते हैं। मेसी ने 2006 में एडिडास के साथ एक डील किया था। 2017 में उन्होंने कंपनी के साथ लाइफटाइम कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। उन्हें एडिडास से हर साल लगभग 25 मिलियन डॉलर का चेक मिलता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com