एशियन गेम्स 2026 में भारतीय हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 13-1 से हराया  (सोर्स- सोशल मीडिया)
खेल

Asian Games 2026: भारत ने इंडोनेशिया को 13-1 से रौंदा, दिलप्रीत सिंह ने दागे 4 गोल, श्रीलंका से अगला मुकाबला

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने पहले मुकाबले में इंडोनेशिया को 13-1 से हराकर जीत के साथ शुरुआत की। दिलप्रीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार गोल दागे।

अक्षय साहू

India vs Indonesia Hockey Match: भारत ने रविवार को पूल ए के अपने पहले मुकाबले में इंडोनेशिया को 13-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में अपने खिताब के बचाव अभियान की जोरदार शुरुआत की। भारतीय टीम की तरफ से 8 खिलाड़ियों ने गोल किया। सर्वाधिक 4 गोल दिलप्रीत सिंह ने किया। भारतीय टीम का अगला मुकाबला 22 सितंबर को श्रीलंका से होगा।  

इंडोनेशिया के खिलाफ भारत ने तेज शुरुआत की, शिलानंद लाकड़ा ने छठे मिनट में हरमनप्रीत सिंह के सेव किए गए ड्रैग-फ्लिक पर रिबाउंड को गोल में बदला। इसके बाद अभिषेक ने 12वें मिनट में बढ़त दोगुनी कर दी। भारत ने ब्रेक तक मोमेंटम बनाए रखा और पहले क्वार्टर को 2-0 की बढ़त के साथ खत्म किया।

दिलप्रीत सिंह ने एक मिनट में किए दो गोल

दूसरे क्वार्टर में दिलप्रीत सिंह ने 18वें और 19वें में मिनट में गोल करते हुए अपना खाता खोला। राजिंदर सिंह ने भी 19वें और मंदीप सिंह ने 21वें मिनट में गोल दागा। हरमनप्रीत सिंह ने 28वें मिनट में एक पेनल्टी कॉर्नर स्ट्राइक किया, हालांकि इससे पहले फजर ने अपने दाईं ओर डाइव लगाकर एक पेनल्टी स्ट्रोक बचाया था। भारत ने हाफ-टाइम ब्रेक में 7-0 की बढ़त बना ली थी। 

इंडोनेशिया ने मैच का अपना पहला गोल तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही किया जब कप्तान औलिया अल अर्द ने 33वें मिनट में एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला, जिससे वीडियो रेफरल से इंडोनेशिया के पक्ष में फैसला आने के बाद स्कोर 7-1 हो गया।

दिलप्रीत ने मैच में लगाई  हैट्रिक

भारत ने इस झटके का तुरंत जवाब दिया, शिलानंद लाकड़ा ने मैच का अपना दूसरा गोल (35वें मिनट) किया और दिलप्रीत सिंह ने अपनी हैट्रिक (37वें मिनट) पूरी की। इसके बाद सुखजीत सिंह ने 38वें मिनट में गोल करके तीसरे क्वार्टर के आखिर तक भारत की बढ़त 10-1 तक कर दिया।  

भारत ने आखिरी क्वार्टर में भी लगातार अटैकिंग खेल जारी रखा। जुगराज सिंह ने 47वें मिनट में भारत के दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। इसके बाद सुखजीत सिंह ने मैच का अपना दूसरा गोल 48वें मिनट में किया।

मंगलवार को श्रीलंका से भिड़ेगी भारतीय टीम

दिलप्रीत सिंह ने 49वें मिनट में अभिषेक के शुरुआती टच के बाद गोल करके अपने चार गोल पूरे किए। दिलप्रीत के गोल के बाद स्कोर 13-1 हो गया। अंत में भारत ने इसी स्कोर से मैच अपने नाम किया। भारतीय टीम का अगला मुकाबला 22 सितंबर को श्रीलंका से होगा।

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी