Asian Games 2026 में भारतीय क्रिकेट की दोहरी चुनौती: पुरुष टीम रवानगी को तैयार, महिला टीम सेमीफाइनल में पहुंची

Asian Games 2026 Cricket: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट की दोहरी चुनौती शुरु, महिला टीम जापान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची वहीं श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पुरुष टीम तैयार है।
Indian Cricket Team Asian Games 2026 Schedule
एशियान गेम्स भारतीय क्रिकेट (सोर्स- AI Image)
Published on
Updated on

Indian Cricket Team Asian Games 2026 Updates: एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम पूरी तरह से तयार है। भारतीय क्रिकेट टीम 22 सितंबर को तोचिगी प्रान्त के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में जापान के खिलाफ एक T20I मैच खेलेगी।

ये मैच भारत-जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में खेला जाएगा। भारत बनाम जापान T20 मैच सुजुकी कप के तहत खेला जाएगा। ये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी भी फॅार्मेट में भारत और जापान के बीच पहला मुकाबला भी होगा।

शेड्यूल में आगे क्या है?

  • माहौल के हिसाब से ढलना और प्रैक्टिस- वे अगले दो दिन कैंप लगाने और वहां खेलने की स्थितियों के अनुसार खुद को ढालने में बिताएंगे।

  • डिप्लोमैटिक मैच (22 सितंबर)- मैदान पर उनका पहला मुकाबला सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में जापान के खिलाफ एक ऐतिहासिक और खास T20I मैच होगा।

  • एशियाई खेल क्वार्टर-फाइनल (28 सितंबर)- इसके बाद वे अपने आधिकारिक एशियाई खेलों के अभियान की शुरुआत करने के लिए आइची प्रान्त जाएंगे।

कौन होगी विरोधी टीमें?

टूर्नामेंट में टॉप-सीडेड टीम होने के नाते, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम शुरुआती ग्रुप स्टेज से गुजरे बिना सीधे नॉकआउट राउंड में खेलेगी। भारत का पहला क्वार्टर-फाइनल मैच 28 सितंबर 2026 को आइची प्रान्त के निशिन में कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में होगा।

उनके विरोधी ग्रुप स्टेज के नतीजों से तय होगें, खासकर ग्रुप A की उपविजेता टीम से। इस ग्रुप में अफगानिस्तान, नेपाल और मेजबान देश जापान शामिल हैं।

संभावित प्लेइंग 11

BCCI ने 15 सदस्यों की एक दमदार टीम चुनी है। T20 का भरपूर अनुभव और 15 साल के शानदार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के ऐतिहासिक चयन के साथ, क्वार्टर-फाइनल के लिए भारत की सबसे संतुलित और मजबूत प्लेइंग 11 कुछ इस तरह हो सकती है-

  • वैभव सूर्यवंशी

  • अभिषेक शर्मा

  • संजू सैमसन (WK)

  • श्रेयस अय्यर (C)

  • तिलक वर्मा (VC)

  • शिवम दुबे

  • अक्षर पटेल

  • वॉशिंगटन सुंदर

  • रवि बिश्नोई

  • जसप्रीत बुमराह

  • अर्शदीप सिंह

भारतीय महिला टीम का अभियान शुरु

जहां पुरुष टीम अपनी यात्रा की योजनाएं बना रही है, वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में अपने अभियान की शानदार शुरुआत कर दी है। 18 सितंबर 2026 को खेले गए क्वार्टर-फाइनल मैच में मौजूदा चैंपियन टीम ने कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में मेजबान देश जापान को 8 विकेट से बुरी तरह हराया।

टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला करने के बाद भारत के स्पिन अटैक ने मेजबान टीम पर जबरदस्त दबाव बनाया। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान की पूरी टीम को 19.5 ओवर में महज 57 रन पर समेट दिया।

जवाब में, तूफानी ओपनर शैफाली वर्मा ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों पर नाबाद 40 रन बनाए और महज 5 ​​ओवर में ही जीत पक्की कर दी। इस जीत के साथ, 'वुमन इन ब्लू' आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच गईं, जहां उनका मुकाबला रविवार, 20 सितंबर को बांग्लादेश से होगा।

Indian Cricket Team Asian Games 2026 Schedule
BCCI मुख्यालय में आएंगी एशिया कप की दोनों ट्रॉफियां, सचिव देवजीत सैकिया ने जताया भरोसा

कहां देखे लाइव प्रसारण?

भारतीय फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों जैसे, सोनी स्पोर्ट्स 1, 3, 4 और 5 पर कई क्षेत्रीय भाषाओं में एशियन गेम्स 2026 के सभी आधिकारिक क्रिकेट मैच टीवी पर लाइव देख सकते हैं, जबकि डिजिटल दर्शक इन्हें सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।

22 सितंबर को होने वाले भारत बनाम जापान के खास डिप्लोमैटिक मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा और इसकी डिजिटल लाइव स्ट्रीमिंग खास तौर पर फैनकोड पर होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com