प्रेनेलन सुब्राहन (फोटो-सोशल मीडिया) 
खेल

साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी को मिली राहत, ICC ने इस मामले में दे दी क्लीन चिट

Prenelan Subrayen: साउथ अफ्रीका के स्पिनर प्रेनेलन सुब्राहन को आईसीसी ने गेंदबाजी के लिए क्लीन चिट दे दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनपर संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन का आरोप लगा था।

उज्जवल सिन्हा

South African Spinner Prenelan Subrayen: दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज प्रेनेलन सुब्राहन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से बड़ी राहत मिली है। ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान तीन मैचों की वनडे सीरीज के केर्न्स में खेले गए मुकाबले में उनके गेंदबाज़ी एक्शन पर आपत्ति जताई गई थी। जिसके बाद आईसीसी ने गेंदबाजी के लिए क्लीन चिट दे दी है।

हालांकि, ICC की जांच में यह पाया गया कि सुब्राहन का गेंदबाजी एक्शन नियमों के अनुरूप है। इसके साथ ही उन्हें क्लीन चिट दे दी गई है और अब वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बिना किसी रोक-टोक के गेंदबाजी कर सकते हैं। सुब्राहन पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे के दौरान सवाल उठा था।

26 अगस्त को हुआ था एक्शन का टेस्ट

आईसीसी ने अपने बयान में बताया कि सुब्रायन ने 26 अगस्त को ब्रिस्बेन में एक जांच (बॉलिंग असेसमेंट) दी थी। जांच में यह पाया गया कि गेंदबाजी के समय उनकी कोहनी का झुकाव (एक्सटेंशन) तय सीमा 15 डिग्री से कम था, जो आईसीसी के नियमों के अनुसार लीगल है। आईसीसी ने साफ कहा है कि अब सुब्रायन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाज़ी जारी रख सकते हैं।

पहले भी जांच का सामना कर चुके हैं सुब्रायन

यह पहली बार नहीं है जब सुब्रायन को अपने गेंदबाज़ी एक्शन के कारण जांच से गुजरना पड़ा हो। 2012 से 2016 के बीच उनके एक्शन को कई बार रिपोर्ट किया गया और उन्हें कुछ समय के लिए गेंदबाज़ी से निलंबित भी किया गया था। मार्च 2016 में उन्होंने फिर से जांच पास की थी और गेंदबाजी की अनुमति मिली थी।

गेंदबाजी एक्शन को लेकर आईसीसी के नियम क्या कहते हैं?

आईसीसी के नियमों के अनुसार गेंदबाज की कोहनी 15 डिग्री से ज़्यादा नहीं झुकनी चाहिए जब वह गेंद फेंक रहा हो। इस सीमा से अधिक झुकाव को "अवैध गेंदबाज़ी एक्शन" माना जाता है, जिसे आम भाषा में 'चकिंग' (throwing) कहा जाता है। हालांकि गेंदबाज को अपनी कलाई मोड़ने या घुमाने की छूट होती है, जब तक कोहनी का झुकाव तय सीमा में हो।

सुब्रायन का अंतरराष्ट्रीय करियर

31 वर्षीय प्रेनेलन सुब्रायन ने इस साल की शुरुआत में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में टेस्ट डेब्यू किया था, जहां उन्होंने पहली पारी में 4 विकेट चटकाए थे। अब उन्हें क्लीन चिट मिलने के बाद वह फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरी तरह से उपलब्ध रहेंगे। वो साउथ अफ्रीका की जीत में गेंद से अहम भूमिका निभा रहे हैं।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z