सिडनी फायरिंग पर माइकल वॉन ने दिया बयान (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

सिडनी की फायरिंग से दहशत में पूर्व इंग्लिश कप्तान, होटल में छिपकर बचाई जान, कहा- वो मंजर खौफनाक था

Sydney Bondi Beach Shooting: चश्मदीदों के मुताबिक शाम करीब 6:40 बजे दो हमलावर गाड़ी से उतरे और बोंडी पवेलियन के पास फायरिंग शुरू की. हनुक्का फेस्टिवल को निशाना बने हमले में 12 की मौत हो गई।

संजय सिंह बिष्ट

Michael Vaughan on Bondi Beach Terror Attack: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बोंडी बीच पर रविवार शाम हुए आतंकी हमले ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया। यह हमला यहूदी समुदाय के हनुक्का फेस्टिवल को निशाना बनाकर किया गया, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं। इसी भयावह घटना के दौरान इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन भी इलाके में मौजूद थे और वह बाल-बाल बच गए।

रेस्तरां में फंसे माइकल वॉन

हमले के वक्त माइकल वॉन बोंडी बीच इलाके के एक रेस्तरां में थे। अचानक गोलियों की आवाज गूंजने लगी, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। हालात ऐसे हो गए कि रेस्तरां को लॉकडाउन करना पड़ा। वॉन ने बाद में सोशल मीडिया पर लिखा कि बोंडी में एक रेस्तरां में लॉक होना बेहद डरावना अनुभव था, लेकिन वह सुरक्षित घर पहुंच चुके हैं। उन्होंने आपातकालीन सेवाओं और उस बहादुर शख्स का आभार जताया, जिसने हमलावर का सामना किया।

हमलावर से भिड़ा बहादुर नागरिक

माइकल वॉन ने जिस व्यक्ति का जिक्र किया, उसकी बहादुरी का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक नागरिक ने पीछे से हमलावर को दबोच लिया और उसके हाथ से बंदूक छीन ली। इसके बाद उसने उसी हथियार को हमलावर की ओर तान दिया। इस साहसी कदम ने कई जानें बचाने में अहम भूमिका निभाई।

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने बताया आतंकी हमला

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस और न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर क्रिस मिन्स ने इस घटना को स्पष्ट रूप से आतंकी हमला करार दिया है। प्रीमियर ने बताया कि यह हमला यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर किया गया था। पुलिस के अनुसार, घटना के समय कार्यक्रम स्थल पर करीब एक हजार से अधिक लोग मौजूद थे। जांच को शुरुआती लेकिन बेहद जटिल बताया गया है।

IED मिलने की आशंका, कई संदिग्धों की पहचान

पुलिस ने घटनास्थल से एक वाहन भी बरामद किया है, जिसमें इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) होने की आशंका जताई जा रही है। बम निरोधक दस्ते को तुरंत मौके पर बुलाया गया। अधिकारियों ने दो हमलावरों की पहचान की पुष्टि की है, जबकि तीसरे संदिग्ध की भूमिका की भी जांच जारी है।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने इस घटना को चौंकाने वाला और बेहद पीड़ादायक बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता घायलों की जान बचाना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। बोंडी बीच पर हुई यह घटना न केवल ऑस्ट्रेलिया, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक गंभीर चेतावनी बनकर सामने आई है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें