अभिषेक पोरेल  (सोर्स- सोशल मीडिया)
खेल

शादी का झांसा, साढ़े 3 साल का रिलेशन और फिर..., दिल्ली कैपिटल्स के इस खिलाड़ी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Abishek Porel Arrested: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिकेटर पीड़िता के साथ साढ़े तीन साल से रिलेशनशिप में था। आरोप है कि दोनों ने शादी करने का प्लान बनाया और साथ में विदेश यात्रा भी की थी।

मनोज आर्या

Delhi Capitals Player Abishek Porel Arrested: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को मंगलवार सुबह हुबली में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शादी का झांसा देकर रेप के आरोप से जुड़े मामले में हुई है। 23 जून को कर्नाटक में मेडिकल की पढ़ाई कर रही एक युवती ने मोगरा पुलिस स्टेशन में अभिषेक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिकेटर पीड़िता के साथ साढ़े तीन साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में था। आरोप है कि दोनों ने शादी करने का प्लान बनाया और साथ में विदेश यात्रा भी की थी, लेकिन बाद में रिश्ते में दरार आने लगी।

पहले भी दखल दे चुकी है पुलिस

करीब डेढ़ साल पहले दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया था कि पुलिस को मामले में दखल देना पड़ा, हालांकि उस समय कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। कुछ समय बाद पीड़िता ने मोगरा पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए हुगली ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कुंवर भूषण सिंह उसी दिन मोगरा पुलिस स्टेशन पहुंचे।

वहां डीएसपी (क्राइम) अभिजीत सिन्हा महापात्रा ने मोगरा के इंस्पेक्टर-इन-चार्ज (आईसी) से बातचीत की और आगे की कार्रवाई के लिए जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद मोगरा पुलिस ने जांच शुरू की और चंदननगर स्थित क्रिकेटर के घर कई बार गई, हालांकि उन्हें अभिषेक पोरेल नहीं मिले।

कोर्ट के आदेश पर पुलिस एक्शन

कुछ समय बीतने के बाद पीड़िता कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंची, जहां हाईकोर्ट ने पुलिस को अभिषेक पोरेल की गिरफ्तार का आदेश दिया। इसके बाद मोगरा पुलिस ने अभिषेक पोरेल को गिरफ्तार कर लिया। अभिषेक मंगलवार को चिनसुराह कोर्ट में पेश होंगे।

अभिषेक पोरेल ने साल 2023 से अब तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुल 35 मैच खेले हैं, जिसमें 25.63 की औसत के साथ 769 रन बनाए। इस दौरान 4 अर्धशतकीय पारियां भी खेलीं। इसके अलावा अभिषेक 32 फर्स्ट क्लास मैच और 23 लिस्ट-ए मुकाबले खेल चुके हैं।

IPL 2026 में पोरेल का प्रदर्शन

क्रिकेट के मैदान पर अभिषेक पोरेल को आईपीएल 2026 में ज्यादा अवसर नहीं मिले। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से उन्होंने केवल चार पारियां खेलीं, जिनमें 108 रन बनाए। इस दौरान राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने शानदार अर्धशतक भी लगाया। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था और उनसे बड़ी उम्मीदें लगाई थीं।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज