क्रिकेट के बाद अब वर्दी में दिखेंगे ये दो भारतीय खिलाड़ी, बिहार पुलिस में DSP पद पर संभाली जिम्मेदारी

Indian Cricketers Joins Bihar Police: भारतीय क्रिकेटर मुकेश कुमार और आकाशदीप ने बिहार पुलिस में DSP पद पर कार्यभार संभाल लिया है। खेल कोटा के तहत दोनों को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है।
After cricket, these two Indian players will now be seen in uniform
मुकेश कुमार और आकाश दीप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Mukesh Kumar And Akash Deep Joins As DCP: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और आकाशदीप ने अब अपने करियर का नया अध्याय शुरू कर दिया है। दोनों क्रिकेटरों ने सोमवार को पटना स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय में डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) के पद पर योगदान दिया। इस मौके पर बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार और आईजी मनोज कुमार ने दोनों का पुलिस परिवार में औपचारिक स्वागत किया।

DSP पद पर हुई नियुक्ति

मुकेश कुमार और आकाशदीप की नियुक्ति बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती नियमावली, 2026 के तहत की गई है। दोनों को खेल कोटे के तहत डीएसपी पद पर अस्थाई नियुक्ति मिली है। बिहार सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उनकी खेल उपलब्धियों को सम्मान देने के उद्देश्य से ये नियुक्ति की है।

इससे पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 24 जुलाई 2026 को दोनों क्रिकेटरों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। इसके बाद गृह विभाग की ओर से 31 जुलाई को उनकी नियुक्ति से जुड़ी अधिसूचना जारी की गई। अब 10 अगस्त को दोनों ने बिहार पुलिस मुख्यालय पहुंचकर अपनी नई जिम्मेदारी संभाल ली।

बधाई देते हुए किया स्वागत

पुलिस मुख्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। DGP विनय कुमार ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बिहार पुलिस में उनका स्वागत किया। क्रिकेट के मैदान पर देश का प्रतिनिधित्व करने के बाद अब दोनों खिलाड़ी पुलिस अधिकारी के रूप में राज्य की सेवा करेंगे।

बिहार के रहने वाले है दोनों खिलाड़ी

मुकेश कुमार बिहार के गोपालगंज जिले से आते हैं। उन्होंने जुलाई 2023 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया।

वहीं आकाशदीप रोहतास जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने 23 फरवरी 2024 को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। तेज गेंदबाजी में अपने प्रदर्शन से उन्होंने जल्द ही भारतीय टीम में अपनी पहचान बनाई।

After cricket, these two Indian players will now be seen in uniform
क्या ओलंपिक में खेला जाएगा ई-क्रिकेट? राजन नवानी ने बताया रास्ता, कहा- अभी बहुत कुछ करना बाकी

खिलाड़ियों के लिए नई चुनौती

अब दोनों खिलाड़ियों के लिए चुनौती क्रिकेट के मैदान से अलग है। एक तरफ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, तो दूसरी तरफ अब बिहार पुलिस में डीएसपी के तौर पर कानून-व्यवस्था और जनता की सेवा की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com