युवराज समरा (फोटो-सोशल मीडिया)
Yuvraj Samra Creates History: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 31वें मुकाबले में कनाडा के बल्लेबाज युवराज समरा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। युवराज वर्ल्ड कप में शतक बनाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं। वो वनडे वर्ल्ड कप या टी20 वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ कनाडा के ओपनर बल्लेबाज युवराज समरा ने 65 गेंदों पर 110 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 6 छक्के लगाए। इस शतक के साथ ही युवराज ने आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग का रिकॉर्ड तोड़ा। स्टर्लिंग ने 20 साल 196 दिन के उम्र में शतक लगाया था। 2011 के वर्ल्ड कप के दौरान आयरलैंड के लिए खेलते हुए स्टर्लिंग ने नीदलैंड्स के खिलाफ शतक जड़ा था। यह शतक वनडे वर्ल्ड कप में आया था।
वर्ल्ड कप में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज
| खिलाड़ी |
देश |
उम्र |
टूर्नामेंट |
रन |
गेंद |
चौके/छक्के |
खिलाफ |
स्थान |
तारीख |
| युवराज सामरा |
कनाडा |
19 वर्ष, 141 दिन |
2026 T20 वर्ल्ड कप |
110 |
65 |
11/6 |
न्यूजीलैंड |
चेन्नई |
17 फरवरी, 2026 |
| पॉल स्टर्लिंग |
आयरलैंड |
20 वर्ष, 196 दिन |
2011 ODI वर्ल्ड कप |
101 |
72 |
14/2 |
नीदरलैंड्स |
कोलकाता |
18 मार्च, 2011 |
| रिकी पोंटिंग |
ऑस्ट्रेलिया |
21 वर्ष, 76 दिन |
1996 ODI वर्ल्ड कप |
102 |
112 |
5/1 |
वेस्ट इंडीज |
जयपुर |
4 मार्च, 1996 |
| अविष्का फर्नांदो |
श्रीलंका |
21 वर्ष, 87 दिन |
2019 ODI वर्ल्ड कप |
104 |
103 |
9/2 |
वेस्ट इंडीज |
चेस्टर-ले-स्ट्रीट |
1 जुलाई, 2019 |
| इब्राहिम जादरान |
अफगानिस्तान |
21 वर्ष, 330 दिन |
2023 ODI वर्ल्ड कप |
129* |
143 |
8/3 |
ऑस्ट्रेलिया |
मुंबई (WS) |
7 नवंबर, 2023 |
| विराट कोहली |
भारत |
22 वर्ष, 106 दिन |
2011 ODI वर्ल्ड कप |
100* |
83 |
8/2 |
बांग्लादेश |
मिरपुर |
19 फरवरी, 2011 |
| अहमद शेहजाद |
पाकिस्तान |
22 वर्ष, 127 दिन |
2014 T20 वर्ल्ड कप |
111* |
62 |
10/5 |
बांग्लादेश |
मिरपुर |
30 मार्च, 2014 |
| सचिन तेंदुलकर |
भारत |
22 वर्ष, 300 दिन |
1996 ODI वर्ल्ड कप |
127* |
138 |
15/1 |
केन्या |
कटक |
18 फरवरी, 1996 |
| सचिन तेंदुलकर |
भारत |
22 वर्ष, 313 दिन |
1996 ODI वर्ल्ड कप |
137 |
137 |
8/5 |
श्रीलंका |
दिल्ली |
2 मार्च, 1996 |
| एबी डीविलियर्स |
दक्षिण अफ्रीका |
23 वर्ष, 52 दिन |
2007 ODI वर्ल्ड कप |
146 |
130 |
12/5 |
वेस्ट इंडीज |
सेंट जॉर्जेस |
10 अप्रैल, 2007 |
समरा ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में इतिहास रचते हुए दोहरी उपलब्धि हासिल की। वह इस टूर्नामेंट में शतक जमाने वाले किसी भी एसोसिएट देश के पहले क्रिकेटर बने। साथ ही, वह आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के इतिहास में शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए।
टी20 वर्ल्ड कप में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज
| खिलाड़ी |
देश |
उम्र |
संस्करण |
रन |
गेंद |
चौके/छक्के |
खिलाफ |
स्थान |
तारीख |
| युवराज सामरा |
कनाडा |
19 वर्ष, 141 दिन |
2026 |
110 |
65 |
11/6 |
न्यूजीलैंड |
चेन्नई |
17 फरवरी, 2026 |
| अहमद शहज़ाद |
पाकिस्तान |
22 वर्ष, 127 दिन |
2014 |
111* |
62 |
10/5 |
बांग्लादेश |
मिरपुर |
30 मार्च, 2014 |
| सुरेश रैना |
भारत |
23 वर्ष, 156 दिन |
2010 |
101 |
60 |
9/5 |
दक्षिण अफ्रीका |
ग्रोस आइलेट |
2 मई, 2010 |
| एलेक्स हेल्स |
इंग्लैंड |
25 वर्ष, 83 दिन |
2014 |
116* |
64 |
11/6 |
श्रीलंका |
चट्टोग्राम |
27 मार्च, 2014 |
| ग्लेन फिलिप्स |
न्यूजीलैंड |
25 वर्ष, 327 दिन |
2022 |
104 |
64 |
10/4 |
श्रीलंका |
सिडनी |
29 अक्टूबर, 2022 |
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र में शतक बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के अहमद शहजाद के नाम था। शहजाद ने 22 साल 127 दिन की उम्र में बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ा था। शहजा ने 62 गेंदों पर 111 रनों की पारी खेली थी।
युवराज के नाम एक और रिकॉर्ड
युवराज ने 65 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 6 छक्के लगाए। टी20 वर्ल्ड कप में युवराज समरा ने एक पारी में 6 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया। यह किसी एसोसिएट टीम के बल्लेबाज़ द्वारा किसी फुल-मेंबर टीम के खिलाफ एक पारी में लगाए गए सबसे ज़्यादा छक्के हैं। इससे पहले 2024 में ब्रैंडन मैकमुलेन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और इसी वर्ल्ड कप में बेन मैनेंटी ने इंग्लैंड के खिलाफ एक पारी में 6-6 छक्के जड़कर इस उपलब्धि की बराबरी की थी। अब युवराज समरा ने भी इसी कारनामे को दोहराते हुए अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है।