भारतीय क्रिकेट टीम IANS
क्रिकेट

WTC पॉइंट्स टेबल में भारत को बड़ा फायदा! श्रीलंका को हराकर PCT बढ़ा, फिर भी टॉप-4 में नहीं है टीम इंडिया

WTC Points Table: भारत ने WTC 2025-27 में श्रीलंका को 165 रन से हराकर अपना PCT 48.15 से बढ़ाकर 53.33 कर लिया। हालांकि टीम इंडिया पांचवें स्थान पर ही बनी हुई है।

अर्पित शुक्ला

WTC Points Table Team India Ranking: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के अहम मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हरा दिया। इस जीत का फायदा टीम इंडिया को WTC की अंक तालिका में मिला है। भारत का PCT बढ़कर 53.33 हो गया है, हालांकि टीम की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ और वह अभी भी 5वें स्थान पर है। वहीं हार के बावजूद श्रीलंका छठे स्थान पर कायम है।

गॉल में भारत ने दर्ज की शानदार जीत

गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल ने 167 रन की शानदार पारी खेली, जबकि केएल राहुल ने 82 और ध्रुव जुरेल ने 51 रन बनाए। भारत ने पहली पारी में 462 रन का स्कोर खड़ा किया।

इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई। भारत ने दूसरी पारी में 193 रन बनाए और श्रीलंका के सामने 372 रन का लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की दूसरी पारी 206 रन पर खत्म हो गई। इस तरह भारत ने मुकाबला 165 रन से अपने नाम कर लिया।

भारत का PCT 48.15 से बढ़कर 53.33 हुआ

इस जीत के साथ WTC 2025-27 चक्र में भारत ने 10 टेस्ट में 5वीं जीत दर्ज की है। टीम के अंक 52 से बढ़कर 64 हो गए हैं। एक टेस्ट जीतने पर 12 अंक मिलते हैं।

भारत का PCT भी 48.15 से बढ़कर 53.33 हो गया है। यानी टीम के PCT में 5.18 प्रतिशत अंक का इजाफा हुआ है। हालांकि, इस बढ़त के बावजूद भारत तालिका में पांचवें स्थान पर ही है।

हार के बाद श्रीलंका का PCT गिरा

श्रीलंका को भारत के खिलाफ हार का नुकसान उठाना पड़ा है। टीम का PCT 41.67 से घटकर 33.33 हो गया है। श्रीलंका के खाते में 20 अंक हैं और वह छठे स्थान पर बरकरार है।

WTC टेबल में टॉप-5 टीमें

मौजूदा स्थिति में ऑस्ट्रेलिया 77.78 PCT के साथ पहले स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया ने 9 में से 7 टेस्ट जीते हैं। दक्षिण अफ्रीका 75.00 PCT के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि न्यूजीलैंड 72.22 PCT के साथ तीसरे नंबर पर है।

हाल ही में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट में हराकर बड़ा उलटफेर किया था। इसके बाद उसका PCT 66.67 हो गया और वह चौथे स्थान पर पहुंच गया है। भारत 53.33 PCT के साथ पांचवें, जबकि श्रीलंका 33.33 PCT के साथ छठे स्थान पर है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव को छोड़ा गया; पटना में छात्रों पर चलाई वॉटर कैनन

29 साल का गैंगस्टर, अमेरिका में केस और गिरफ्तारी वारंट...कौन है FBI के निशाने पर आया पंजाब का मेजर सिंह?

इंसानी दखल से हुई चूक...NEET पेपर लीक मामले में सरकार ने SC में रखा अपना पक्ष, कहा- फुलप्रूफ है NTA का सिस्टम

तमिलनाडु विधानसभा में अचानक गाना गाने लगीं महिला विधायक, रिएक्शन देखकर शरमा गए सीएम विजय, VIDEO वायरल

राजनीति की सफाई का सुपर फॉर्मूला, 1 साल में होगा दागी नेताओं के केस का फैसला, सुप्रीम कोर्ट में आया बड़ा सुझाव