मिचेल स्टार्क ने मोहम्मद सिराज को छोड़ा पीछे, WTC 2025-27 में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। स्टार्क ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
Mitchell Starc Overtakes Mohammed Siraj
मिचेल स्टार्क (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Mitchell Starc Overtakes Mohammed Siraj: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एशेज सीरीज के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में बड़ा कारनामा किया है। मेलबर्न में खेले गए एशेज सीरीज के चौथे मुकाबले की दूसरी पारी में 2 विकेट लेकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। मिचेल स्टार्क ने मोहम्मद सिराज को पीछे छोड़ दिया है।

ऑस्ट्रेलिया के 35 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज एशेज के 4 मैचों में कुल 26 विकेट लिए। मिचेल स्टार्क ने पहले टेस्ट में 10 और दूसरे टेस्ट में 8 विकेट चटकाए। उसके बाद अंतिम दो मैचों में स्टार्क ने 8 विकेट लिए। इस शानदार प्रदर्शन के साथ स्टार्क ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में अब तक कुल 41 विकेट चटका चुके हैं। 31 साल के सिराज ने WTC 2025-27 में भारत के लिए सभी नौ टेस्ट खेले हैं और 39 विकेट लिए हैं, जबकि स्टार्क के नाम सात मैचों की 14 पारियों में 41 विकेट हैं।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 में सबसे ज़्यादा विकेट

खिलाड़ी देश मैचों की संख्या विकेट सर्वोत्तम आंकड़े 5 विकेट हॉल
मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 7 41 7/58 3
मोहम्मद सिराज भारत 9 39 6/70 2
जोश टॉन्ग इंग्लैंड 5 31 5/45 2
साइमन हार्मर दक्षिण अफ्रीका 4 30 6/37 2
बेन स्टोक्स इंग्लैंड 8 30 5/23 2
जसप्रीत बुमराह भारत 7 29 5/27 3
ब्रायडन कार्से इंग्लैंड 8 28 4/34 0
रवींद्र जडेजा भारत 9 25 4/50 0
जैकब डफी न्यूजीलैंड 3 23 5/34 3
शामार जोसेफ वेस्ट इंडीज 3 22 5/87 1
स्कॉट बोलैंड ऑस्ट्रेलिया 5 22 4/33 0

2025 में मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के लिए सभी 11 टेस्ट मैचों में खेले और उन्होंने 22 पारियों में से 20 में कम से कम एक विकेट हासिल किया, जो उनके निरंतर प्रभाव को दर्शाता है। साल की शुरुआत में सिडनी टेस्ट की पहली पारी में भारत के खिलाफ स्टार्क ने 18 ओवर में 3 विकेट लेकर सिर्फ 49 रन दिए। हालांकि दूसरी पारी में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

इसके बाद श्रीलंका में खेले गए दो मैचों की अवे सीरीज़ में उन्होंने चार पारियों में क्रमशः 2/13, 1/14, 3/37 और 0/22 के आंकड़े दर्ज किए, जिससे उनकी सटीक और प्रभावशाली गेंदबाजी का पता चलता है। 11 से 14 जून तक लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025 के फाइनल में भी स्टार्क ने अपनी काबिलियत दिखाई। उन्होंने पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में 3 दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को आउट किया। लेकिन उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद ऑस्ट्रेलिया हार से बच नहीं पाया।

मिशेल स्टार्क का टेस्ट में प्रदर्शन (मैच-दर-मैच)

विरोधी टीम पारी ओवर रन विकेट स्थल तारीख
भारत 1st 18.0 49 3 सिडनी 3-5 जनवरी
भारत 2nd 4.0 36 0 सिडनी 3-5 जनवरी
श्रीलंका 1st 8.0 13 2 गॉल 29 जनवरी – 1 फरवरी
श्रीलंका 2nd 5.0 14 1 गॉल 29 जनवरी – 1 फरवरी
श्रीलंका 1st 16.0 37 3 गॉल 6-9 फरवरी
श्रीलंका 2nd 4.0 22 0 गॉल 6-9 फरवरी
दक्षिण अफ्रीका 1st 13.0 41 2 लॉर्ड्स 11-14 जून
दक्षिण अफ्रीका 2nd 14.4 66 3 लॉर्ड्स 11-14 जून
वेस्ट इंडीज 1st 16.0 65 3 ब्रिजटाउन 25-27 जून
वेस्ट इंडीज 2nd 8.0 44 1 ब्रिजटाउन 25-27 जून
वेस्ट इंडीज 1st 13.0 48 1 सेंट जॉर्ज 3-6 जुलाई
वेस्ट इंडीज 2nd 8.0 24 3 सेंट जॉर्ज 3-6 जुलाई
वेस्ट इंडीज 1st 13.0 32 1 किंग्सटाउन 12-14 जुलाई
वेस्ट इंडीज 2nd 7.3 9 6 किंग्सटाउन 12-14 जुलाई
इंग्लैंड 1st 12.5 58 7 पर्थ 21-22 नवंबर
इंग्लैंड 2nd 12.0 55 3 पर्थ 21-22 नवंबर
इंग्लैंड 1st 20.0 75 6 ब्रिस्बेन 4-7 दिसंबर
इंग्लैंड 2nd 18.0 64 2 ब्रिस्बेन 4-7 दिसंबर
इंग्लैंड 1st 16.0 61 1 एडिलेड 17-21 दिसंबर
इंग्लैंड 2nd 17.0 62 3 एडिलेड 17-21 दिसंबर
इंग्लैंड 1st 6.0 23 2 मेलबर्न 26-27 दिसंबर
इंग्लैंड 2nd 10.0 55 2 मेलबर्न 26-27 दिसंबर
WTC में स्टार्क के नाम 53 मैचों में कुल 217 विकेट हैं। अगर वह एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट में कम से कम 8 विकेट लेने में कामयाब होते हैं, तो वह नाथन लियोन को पीछे छोड़कर WTC इतिहास में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।
Navbharat Live
navbharatlive.com