ट्रॉफी के साथ दोनों टीम की कप्तान (Image- Social Media) 
क्रिकेट

खिताबी मुकाबले में उतरते ही इंग्लैंड के नाम जुड़ा बेहद 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, दूसरी ओर एलिस पेरी ने रचा इतिहास

Womens T20 World Cup 2026 Final: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड ने टॉस गंवाकर बनाया 'अनचाहा रिकॉर्ड'। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी ने 7वां फाइनल खेलकर रचा इतिहास।

अर्पित शुक्ला

T20 World Cup Final Records: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर जारी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस गंवा दिया। इसी के साथ मेजबान टीम के नाम पर एक ही टी20 वर्ल्ड कप संस्करण में सबसे ज्यादा बार टॉस हारने का 'अनचाहा रिकॉर्ड' जुड़ गया है।

इंग्लैंड ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक 7 में से 6 बार टॉस गंवाया है। इस टीम ने अभियान के अपने पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी की थी। इसके बाद अगले मुकाबले में आयरलैंड के विरुद्ध टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी को प्राथमिकता दी।

ऑस्ट्रेलिया से तीन बार पाइनल हारी है इंग्लैंड

इसके बाद इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के विरुद्ध ग्रुप मुकाबलों में टॉस गंवाए। सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी सिक्के का उछाल इंग्लैंड के पक्ष में नहीं रहा था। हालांकि, सभी छह मैच इंग्लैंड ने अपने पक्ष में किए।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच इससे पहले 3 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल खेले गए हैं, जिसमें हर बार ऑस्ट्रेलिया ने खिताब अपने नाम किया है। ऐसे में इंग्लैंड इस बार इतिहास बदलना चाहेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछले 9 में से 6 संस्करण में ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है।

7वां टी20 वर्ल्ड कप फाइनल खेल रहीं पेरी

एक तरफ इंग्लैंड ने 7 बार टॉस गंवाकर 'अनचाहा रिकॉर्ड' बनाया, तो दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एलिस पेरी ने रिकॉर्ड बनाया, जो अपना 7वां विमेंस टी20 वर्ल्ड कप फाइनल खेल रही हैं। एलिस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा बार फाइनल खेलने के मामले में हमवतन एलिसा हीली की बराबरी पर आ गई हैं।

लॉर्ड्स के मैदान पर 27 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच हल्की हवा चल रही है, जिससे मौसम खेल के लिए अनुकूल बना हुआ है। पिच देखने में काफी अच्छी है और उस पर घास की समान परत मौजूद है। हालांकि, सतह के नीचे हल्का सूखापन है, जिससे संकेत मिलता है कि यहां हाई-स्कोरिंग मैच नहीं होगा। नई गेंद से ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों को सीम मूवमेंट मिलने की संभावना है, जिससे शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों की परीक्षा हो सकती है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

नैट साइवर-ब्रंट की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी वायट-हॉज, ऐलिस कैप्सी, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनियल गिब्सन, शार्लेट डीन, लिंसी स्मिथ, सोफी एक्लेस्टोन और लॉरेन बेल के साथ खिताबी मैच में उतरी है।

वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम सोफी मोलिनेक्स की कप्तानी में जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), किम गार्थ और लूसी हैमिल्टन के साथ यह ऐतिहासिक मैच खेल रही है। -एजेंसी ओइनपुट के साथ

ABVP-SFI Clash: कोलकाता में ABVP-SFI का टकराव, जादवपुर यूनिवर्सिटी के बाहर झड़प में प्रतीक चिन्ह क्षतिग्रस्त

4 साल बाद मिला आयुषी को इंसाफ! ट्रॉली बैग हत्याकांड में कोर्ट ने सुनाया फैसला, माता-पिता को आजीवन कारावास

लद्दाख में जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट की एक बेंच बनेगी, अमित शाह ने किया ऐलान

Explainer: क्या है पीएम केयर्स फंड? महज 6 सालों में कैसे जमा हुए हजारों करोड़, अब क्यों उठ रहे हैं सवाल?

DUSU Election 2026: 600 CCTV से सख्त निगरानी, प्रिंटेड पोस्टर और शराब पर रोक; नियम तोड़ने पर रद्द होगा नामांकन