यूएई टीम  (सोर्स - सोशल मीडिया)
क्रिकेट

Women’s Asia Cup 2026: UAE की टीम का ऐलान, कप्तान बनीं ईशा ओझा; जानें भारत-पाकिस्तान वाली ग्रुप की पूरी डिटेल

UAE Women's Asia Cup: महिला एशिया कप 2026 के लिए ईशा ओझा की कप्तानी में UAE की 15-सदस्यीय टीम घोषित। जानें भारत और पाकिस्तान वाले ग्रुप की पूरी डिटेल।

सृष्टि मौर्य

UAE Women's Asia Cup 2026 Squad Announcement: महिला एशिया कप 2026 के लिए यूएई की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। 28 अगस्त से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस टूर्नामेंट में यूएई की कप्तानी अनुभवी ऑलराउंडर ईशा ओझा करेंगी।

यूएई को ग्रुप-B में मौजूदा चैंपियन श्रीलंका, बांग्लादेश और इंडोनेशिया के साथ रखा गया है। टीम अपने अभियान की शुरुआत 29 अगस्त को श्रीलंका के खिलाफ करेगी। इसके बाद 4 सितंबर को इंडोनेशिया और 8 सितंबर को बांग्लादेश से मुकाबला होगा।

कब और कहां खेले जाएंगे मैच?

टूर्नामेंट के सभी मैच फ्लडलाइट्स में खेले जाएंगे और स्थानीय समय के अनुसार शाम 6:30 बजे शुरू होंगे। सेमीफाइनल मुकाबले 10 और 11 सितंबर को होंगे, जबकि फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा।

पहली बार यूएई करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

यह पहली बार है जब यूएई महिला एशिया कप की मेजबानी करेगा। यूएई और थाईलैंड ने जून में मलेशिया में हुए 2026 ACC प्रीमियर महिला कप के जरिए मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाई थी।यूएई की टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज तीर्था सतीश के अलावा समैरा धरनिधरका, वैष्णवी महेश और इंदुजा नंदकुमार जैसी नियमित खिलाड़ी शामिल हैं।

पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शुभा वेंकटरमन टीम की मुख्य कोच होंगी। शहजादा सलीम सहायक कोच, शायला आलम स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच और मेरिन साजी फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका निभाएंगी।

भारत के ग्रुप में मिली जगह

वहीं, थाईलैंड की 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी नारुएमोल चाइवाई करेंगी। थाईलैंड को ग्रुप-A में सात बार की चैंपियन भारत, पाकिस्तान, हांगकांग और चीन के साथ रखा गया है। थाईलैंड की टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज नन्नापत खोनचारोएनकाई, टॉप ऑर्डर बल्लेबाज नाथकन चानथम, चानिडा सुथिरुआंग, थिपचा पुथावोंग और सुलेपोर्न लाओमी जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं।

यूएई की टीम

  • ईशा ओझा (कप्तान)

  • अर्चरा सुप्रिया

  • हीना होतचंदानी

  • इंदुजा नंदकुमार

  • जननी थिरुककुमारन

  • लावण्या केनी

  • मेहुल कुलकर्णी

  • रिनिथा राजिथ

  • समैरा धरणीधरका

  • सिया गोखले

  • शशिकला सिल्वा

  • सुरक्षा कोटे

  • थीर्था सतीश (विकेटकीपर)

  • उत्तरा अय्यर

  • वैष्णव महेश

थाईलैंड की टीम

  • नारुएमोल चाइवाई (कप्तान)

  • नन्नापत खोनचारोएनकाई (विकेटकीपर)

  • नाथकन चानथम

  • चानिडा सुथिरुआंग

  • सुलेपोर्न लाओमी

  • ओनिचा कामचोमफू

  • थिपचा पुथावोंग

  • फन्निता माया

  • एफिसारा सुवानचोनराथी

  • सुनिदा चतुरोंगराटाना

  • चायनिसा फेंगपेंग

  • नन्नाफाट चाइहान

  • कोरानित सुवानचोनराथी

  • थानराडा सीसावन

  • नाओमी हैमिल्टन

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल

विपक्षी सांसदों से क्यों नहीं मिले ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयोग ने प्रेस नोट जारी कर दी सफाई