भारत-बांग्लादेश सीरीज पर फिर लटका सस्पेंस, सितंबर में होगी या टलेगी? BCB अध्यक्ष ने दिया बड़ा अपडेट

India vs Bangladesh Series 2026: भारत-बांग्लादेश सितंबर सीरीज पर संशय बरकरार। BCB अध्यक्ष तमीम इकबाल ने दिए शेड्यूल बदलाव के संकेत, BCCI की आधिकारिक मुहर का इंतजार।
Uncertainty remains over the India-Bangladesh September series
भारत बनाम बांग्लादेश (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

IND vs BAN T20 Series Update: भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज को लेकर अभी भी स्थिति साफ नहीं है। अगस्त 2025 में होने वाली ये सीरीज राजनीतिक तनाव के कारण सितंबर 2026 तक टाल दी गई थी, लेकिन अब तक इसके नए शेड्यूल पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

भारतीय टीम को बांग्लादेश दौरे पर 3 वनडे और 3 T20 इंटरनेशनल मैच खेलने थे। उम्मीद थी कि ये सीरीज सितंबर 2026 में हो सकती है। हालांकि, भारतीय टीम के व्यस्त कार्यक्रम और अफगानिस्तान के खिलाफ सितंबर में होने वाली 3 T20 मैचों की सीरीज के ऐलान के बाद भारत-बांग्लादेश सीरीज को लेकर असमंजस और बढ़ गया है।

तमीम इकबाल ने दी अपडेट

इस बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने सीरीज को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। ढाका में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के बीच बातचीत जारी है और तारीखों में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने कहा, 'सीरीज को लेकर दोनों देशों के बोर्ड के बीच बातचीत जारी है। तारीखों में फेरबदल संभव है।'

गेम डेवलपमेंट ट्रॉफी से भी टकरा रही तारीखें

भारत-बांग्लादेश सीरीज के संभावित शेड्यूल के सामने एक और समस्या है। बीसीबी ने हाल ही में गेम डेवलपमेंट ट्रॉफी का ऐलान किया है, जिसका आयोजन 28 अगस्त से 9 सितंबर तक होना है। अगर भारत के खिलाफ सीरीज इन्हीं तारीखों के आसपास होती है तो दोनों आयोजनों की तारीखें आपस में टकरा सकती हैं।

हालांकि, तमीम इकबाल ने बताया कि ये घरेलू टूर्नामेंट फिलहाल मीरपुर में खेला जाना है। अगर भारत के साथ सीरीज तय हो जाती है तो गेम डेवलपमेंट ट्रॉफी को मीरपुर से बसुन्धरा शिफ्ट किया जा सकता है।

BCCI ने अभी नहीं दिया कोई साफ जवाब

भारत-बांग्लादेश सीरीज को लेकर BCCI ने अभी तक न तो अपनी सहमति दी है और न ही इसे रद्द करने की जानकारी दी है। ऐसे में बीसीबी अभी भी सीरीज होने को लेकर उम्मीद लगाए हुए है। भारतीय टीम का अगस्त से दिसंबर 2026 तक का कार्यक्रम काफी व्यस्त है। ऐसे में दोनों बोर्ड के सामने सही तारीखें तय करना बड़ी चुनौती है।

Uncertainty remains over the India-Bangladesh September series
दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया का बड़ा फैसला, Playing 11 में किसकी हुई एंट्री और किसका कटा पत्ता? देखें लिस्ट

BCB में भी हो रहे बड़े बदलाव

इस बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड खुद भी बदलाव के दौर से गुजर रहा है। बोर्ड ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) को सस्पेंड करने का फैसला लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दो साल से बीपीएल के कारण बोर्ड को नुकसान हो रहा था।

अब बीसीबी का जोर घरेलू क्रिकेट और लीग के ढांचे को मजबूत करने पर है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि भारत और बांग्लादेश के बीच 6 मैचों की ये सीरीज सितंबर में होगी या एक बार फिर आगे टाल दी जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com