दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया का बड़ा फैसला, Playing 11 में किसकी हुई एंट्री और किसका कटा पत्ता? देखें लिस्ट

Australia vs Bangladesh Test: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की Playing 11 घोषित कर दी है। देखिए किस खिलाड़ी को किया बाहर और किसको दिया मौका।
Australia's major decision ahead of the second Test: who has made it into the playing XI, who has been dropped?
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Australia Test Playing 11 Changes: बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार से दक्षिण मैके में शुरू होने वाले दूसरे और आखिरी टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। पहले टेस्ट में हार के बाद सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक बड़ा बदलाव किया है। सलामी बल्लेबाज जेक वेदराल्ड को बाहर कर मैथ्यू रेनशॉ को टीम में शामिल किया गया है।

रेनशॉ फरवरी 2023 के बाद पहली बार टेस्ट मैच खेलेंगे। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट भारत के खिलाफ दिल्ली में खेला था। उस मुकाबले में वह नियमित ओपनर डेविड वार्नर के कनकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर टीम में आए थे। अब दूसरे टेस्ट में वह ट्रेविस हेड के साथ पारी की शुरुआत करेंगे।

कैसा है मैथ्यू रेनशॉ का प्रदर्शन?

मैथ्यू रेनशॉ ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 14 टेस्ट मैचों की 24 पारियों में 645 रन बनाए हैं। उनके नाम 1 शतक और 3 अर्धशतक हैं, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 184 रन है। उन्हें वेदराल्ड की जगह मौका मिला है, जो पहले टेस्ट की दोनों पारियों में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे।

लाबुशेन पर फिर जताया भरोसा

ऑस्ट्रेलिया ने खराब फॉर्म से जूझ रहे मार्नस लाबुशेन को भी टीम में बनाए रखा है। वह लंबे समय से बड़ा स्कोर नहीं बना पाए हैं और डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट की दोनों पारियों में भी उनका बल्ला नहीं चला था। इसके बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने उन पर भरोसा कायम रखा है। कप्तान को उम्मीद होगी कि मैके टेस्ट में लाबुशेन बड़ी पारी खेलकर फॉर्म में वापसी करेंगे।

टीम में स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर) और ब्यू वेबस्टर भी शामिल हैं। ग्रीन ने पहले टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार शतक लगाया था। वहीं, वेबस्टर से दूसरे टेस्ट में बल्ले और गेंद दोनों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

Australia's major decision ahead of the second Test: who has made it into the playing XI, who has been dropped?
दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया की खास मेहमाननवाजी, श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त ने दोनों टीमों को दी दावत

गेंदबाजी में किसको मिली जिम्मेदारी?

ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी कप्तान पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड संभालेंगे। वहीं, नाथन लियोन टीम के एकमात्र स्पिनर होंगे। WTC के लिहाज से यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहद अहम है। सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही टीम के लिए अब दूसरा टेस्ट करो या मरो जैसा है। सीरीज बचाने के लिए उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें अनुभवी खिलाड़ियों पर भी टिकी होंगी। स्टीव स्मिथ के नाम 10,763 टेस्ट रन, जबकि नाथन लियोन के नाम 567 टेस्ट विकेट हैं। तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क भी अब तक 433 टेस्ट विकेट ले चुके हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com