दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को हराया (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 में पाकिस्तान को 2 विकेट से रौंदा, तीसरा मैच निर्णायक

West Indies beat Pakistan: दूसरे टी20 मुकाबले में पाकिस्तान के दूसरे टी20 मुकाबले में करारी शिकस्त दी। इस मैच में कैरेबियाई टीम ने 2 विकेट से पाकिस्तान को मात दी।

संजय सिंह बिष्ट

WI vs PAK: वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान से अपनी पहली हार का बदला ले लिया है। उसने पाकिस्तान के दूसरे टी20 मुकाबले में करारी शिकस्त दी। इस मैच में कैरेबियाई टीम ने 2 विकेट से पाकिस्तान को हराया। कुल मिलाकर अब दोनों के बीच खेली जा रही 3 मुकाबलों की सीरीज 1-1 बराबरी पर खड़ी हो चुकी है। अब अंतिम मुकाबला निर्णायक रहने वाला है। तीसरा मुकाबला अमेरिका के प्लोरिडा ने खेला जाना है।

वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को हराया

मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट खोकर 133 रन ही बना सकी। टीम ने महज नौ रन पर सईम अयूब का विकेट गंवा दिया था। यहां से टीम ने 53 के स्कोर तक अपने चार विकेट खो दिए। साहिबजादा फरहान (3), मोहम्मद हारिस (4) और फखर जमान (20) पवेलियन लौट चुके थे। कप्तान सलमान आगा ने हसन नवाज के साथ पांचवें विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन पाकिस्तान चुनौतीपूर्ण स्कोर तक नहीं पहुंच सका।

सलमान आगा ने 33 गेंदों में एक छक्के और तीन चौकों की मदद से 38 रन बनाए, जबकि हसन नवाज ने 23 गेंदों में 40 रन की पारी खेली, जिसमें चार छक्के और एक चौका शामिल रहा। विपक्षी टीम की ओर से जेसन होल्डर ने सर्वाधिक चार शिकार किए, जबकि गुडाकेश मोती ने दो विकेट हासिल किए। अकील हुसैन, शमर जोसेफ और रोस्टन चेज ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने अंतिम गेंद पर चौके के साथ मैच अपने नाम किया। वेस्टइंडीज की ओर से गुडाकेश मोती ने 20 गेंदों में 28 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान शाई होप ने 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि जेसन होल्डर ने 10 गेंदों में एक छक्के और एक चौके के साथ नाबाद 16 रन बनाए।

पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद नवाज ने सर्वाधिक तीन शिकार किए, जबकि सईम अयूब ने दो विकेट चटकाए। शाहीन अफरीदी और सुफियान मुकीम ने एक-एक खिलाड़ी को आउट किया। पाकिस्तान सीरीज का पहला मैच 14 रन से अपने नाम किया था, जिसके बाद वेस्टइंडीज ने अगला मैच जीत लिया। अब चार अगस्त को खेले जाने वाला सीरीज का अंतिम मैच निर्णायक बन चुका है।

एजेंसी इनपुट के साथ

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन