विव रिचर्ड्स और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

भारत खेल को अलग लेवल पर ले गया...T20 World Cup के बाद विव रिचर्ड्स ने टीम इंडिया की शान में पढ़े कसीदे

Viv Richards Statement: वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स ने भारत की जमकर प्रशंसा की है। टी20 विश्व कप जीत के बाद उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की जमकर सराहना की है।

संजय सिंह बिष्ट

Viv Richards on Indian Cricket Team: वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स ने सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारतीय टीम की प्रगति की खुलकर सराहना की है। उनका मानना है कि भारत ने अपने शानदार प्रदर्शन से इस खेल को एक नए स्तर तक पहुंचा दिया है। हाल के वर्षों में भारत ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है और इसी वजह से दुनिया भर में उसकी चर्चा हो रही है। हाल ही में भारत ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर अपनी ताकत का एक बार फिर प्रदर्शन किया है। इस जीत के बाद कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने भारतीय टीम की तारीफ की, जिनमें विव रिचर्ड्स का नाम भी शामिल है।

‘अलग लेवल पर गेम को पहुंचाया’

समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान विव रिचर्ड्स ने भारत के खेल और उसकी सफलता को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने खास तौर पर सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारत की उपलब्धियों को सराहा। कैरेबियाई दिग्गज ने कहा कि "मेरी राय में, भारत खेल को एक अलग लेवल पर ले गया है, खासकर लिमिटेड ओवर्स के वनडे, टी20 में। ये फैंस के लिए एक शानदार तोहफा है क्योंकि वो खेल के लिए प्यार और जुनून दिखाते हैं। मुझे लगता है कि उस प्यार और जुनून और जिस देश में ये खेला जाता है, उसके कारण नतीजा सही होता।" रिचर्ड्स ने यह भी कहा कि भारत में क्रिकेट को लेकर जो उत्साह और दीवानगी देखने को मिलती है, वही टीम को लगातार बेहतर करने के लिए प्रेरित करती है।

अपनी टीम से की तुलना

विव रिचर्ड्स ने भारत की सफलता की तुलना अपने दौर की वेस्टइंडीज टीम से भी की। उन्होंने याद दिलाया कि उनके समय में वेस्टइंडीज ने विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा बनाया था और विश्व कप जीतकर इतिहास रचा था। उन्होंने कहा- "हमने पहला वर्ल्ड कप 1975 में जीता था और अगला 1979 में। इसलिए, वेस्टइंडीज के तौर पर हम आज जहां हैं, उसमें क्रिकेट का बहुत बड़ा रोल है और तो और, जो लोग पहले वेस्टइंडीज टीमों के फैन रहे होंगे, उन्हें हमारे कुछ शानदार पल जरूर याद होंगे।"

अब भारत का अगला लक्ष्य

भारतीय टीम ने हाल ही में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी जीती थी, जबकि 2023 के एकदिवसीय विश्व कप में टीम उपविजेता रही थी।

अब भारतीय टीम की नजर अगले बड़े लक्ष्य पर है। टीम प्रबंधन और खिलाड़ी आने वाले वर्षों में 2027 के एकदिवसीय विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं। यदि टीम इसी तरह लगातार अच्छा खेलती रही तो वह आने वाले समय में और भी कई बड़े खिताब अपने नाम कर सकती है।

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त