रोहित शर्मा और विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL में रोहित शर्मा बनाम विराट कोहली, जानिए ओपनर के तौर पर किसने बनाए ज्यादा रन?

Virat Kohli vs Rohit Sharma: विराट कोहली और रोहित शर्मा आईपीएल 2026 में दमदार प्रदर्शन के इरादे से उतरेंगे। ओपनर के तौर पर दोनों के आंकड़े शानदार रहे हैं और उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद होगी।

संजय सिंह बिष्ट

IPL Stats of Virat Kohli and Rohit Sharma: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है और एक बार फिर फैंस को दिग्गज बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिलेगा। इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जबकि रोहित शर्मा भी सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। दोनों खिलाड़ियों ने अलग-अलग पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन ओपनर के तौर पर इनका प्रदर्शन तुलना के लायक है।

ओपनर के तौर पर कौन आगे?

अगर बतौर ओपनर रन बनाने की बात करें, तो विराट कोहली इस मामले में रोहित शर्मा से काफी आगे हैं। कोहली ने ओपनिंग करते हुए रोहित के मुकाबले 1843 रन ज्यादा बनाए हैं। यही नहीं, चौके-छक्के, शतक और अर्धशतक के मामले में भी विराट का पलड़ा भारी नजर आता है।

विराट कोहली के आंकड़े

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले विराट कोहली ने आईपीएल में लंबे समय तक ओपनिंग की है। उन्होंने 128 पारियों में बतौर ओपनर बल्लेबाजी करते हुए 46.81 की औसत और 139.17 की स्ट्राइक रेट से 5009 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 39 अर्धशतक निकले हैं। इसके अलावा कोहली ने 467 चौके और 177 छक्के भी जड़े हैं। बतौर ओपनर उनका सर्वोच्च स्कोर 113 रन रहा है, जो उनकी निरंतरता और क्लास को दर्शाता है।

रोहित शर्मा के आंकड़े

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भी ओपनर के तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन उनके आंकड़े कोहली से पीछे हैं। रोहित ने 117 पारियों में ओपनिंग करते हुए 28.78 की औसत और 133.75 की स्ट्राइक रेट से 3166 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 19 अर्धशतक लगाए हैं। रोहित के नाम 324 चौके और 140 छक्के दर्ज हैं। बतौर ओपनर उनका हाईएस्ट स्कोर 105 रन का रहा है।

आंकड़ों में साफ दिखती है बढ़त

अगर दोनों खिलाड़ियों के आंकड़ों की तुलना की जाए, तो विराट कोहली हर प्रमुख पहलू में आगे दिखाई देते हैं। उनका औसत, रन, शतक और बड़ी पारियां खेलने की क्षमता उन्हें बतौर ओपनर ज्यादा प्रभावशाली बनाती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल 2026 में इन दोनों दिग्गजों का प्रदर्शन कैसा रहता है। फैंस को उम्मीद होगी कि विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही अपने अनुभव के दम पर शानदार पारियां खेलें और टूर्नामेंट को और रोमांचक बनाएं।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक