बेंगलुरु: आईपीएल 2025 का दोबारा आगाज 17 मई से होने वाला है। जहां पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों ही टीम के खिलाड़ी बेंगलुरु पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भी बेंगलुरु पहुंच गए हैं, जहां उनका स्टाइलिश लुक देखने मिला।
विराट कोहली अपने शानदार लुक और फिटनेस की वजह से दुनियाभर में मशहूर हैं। उनके कातिलाना लुक पर कई फीमेल फैंस अपना दिल हार बैठी हैं। ऐसे में जब वह बेंगलुरु पहुंचे तब वह काफी शानदार दिख रहे थे। हालांकि, उन्होंने कैजुअल ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जीन्स ही पहन रखी थी, लेकिन वो बेहद हैंडसम नजर आ रहे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी बेंगलुरु पहुंची हैं। दोनों का वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे फैंस लाइक कर रहे हैं, साथ ही कमेंट्स भी कर रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है। जिसके बाद वह अनुष्का के साथ वृंदावन में प्रेमानंद महाराज का आर्शीवाद लेने पहुंचे थे। दोनों अक्सर प्रेमानंद महाराज के पास जाते रहते हैं।
गौरतलब है कि शनिवार 17 मई को बेंगलुरु में भारी बारिश की संभावना है। बारिश की 70 फीसदी संभावना के बीच आरसीबी बेफिक्र है, क्योंकि अगर मैच रद्द भी होता है तो टीम प्लेऑफ के लिए अपना टिकट पक्का कर लेगी। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।
आईपीएल के 18वें सीजन में आरसीबी को ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। टीम का खेल अब तक काफी शानदार रहा है। विराट कोहली भी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। आरसीबी ने अब तक खेले गए 11 मैचों में से 8 जीते हैं और 3 मुकाबलों में टीम कोहार का सामना करना पड़ा।