विराट कोहली और शुभमन गिल (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

'स्टारबॉय' गिल के लिए विराट का प्यार, बल्लेबाजी देख 'किंग' ने की जमकर तारीफ

एजबेस्टन टेस्ट में शुभमन गिल ने दोनों पारियों में शतक लगाया। जिसमें एक दोहर शतक भी शामिल है। जिसके बाद विराट कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए गिल की जमकर तारीफ की है।

संजय सिंह बिष्ट

भारत के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड में अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया है। पहली बार टेस्ट में टीम इंडिया के लिए कप्तानी कर रहे गिल ने 2 टेस्ट मुकाबले के अंतर तीन शतक जड़ दिए हैं। इसमें एक दोहरा शतक भी है। ऐसे में उनकी बल्लेबाजी पर विराट कोहली ने भी अपना बयान दिया है। उन्होंने गिल को दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक लगाने के बाद शाबाशी दी है।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एजबेस्टन में गिल के द्वारा की गई शानदार बल्लेबाजी के बाद कहा है कि वो इस सब के असली हकदार हैं। एजबेस्टन टेस्ट की दोनों पारियों में कप्तान गिल ने शानदार शतक लगाया। जिसके बाद विराट कोहली ने उनकी तारीफ की है।

शुभमन गिल ने एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में 259 रन बनाए। वहीं, दूसरी पारी में 162 गेंदों का सामना करते हुए 161 रन बनाए। इसके बाद गिल ने क्रिकेट इतिहास में कई रिकॉर्ड्स को अपने नाम किया। वहीं, विराट कोहली ने सोशल मीडिया में तारीफ करते हु लिखा कि 'बहुत बढ़िया खेले 'स्टारबॉय'। इतिहास में अपना नाम लिखवाना शानदार है। आप इस सब के हकदार हैं।''

कप्तान शुभमन गिल ने एजबेस्टन टेस्ट की दो पारियों में शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वह महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के बाद एक टेस्ट में दोहरा शतक और शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। उन्होंने इस प्रकार का कारनामा 54 साल के बाद किया।

इसके अलावा गिल ने विराट कोहली के रिकॉर्ड भी तोड़ें। कोहली ने साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के वक्त कप्तानी की शुरुआत की थी। उस वक्त उन्होंने शुरुआती दो मुकाबलों तीन शतक लगाए थे। कोहली के बाद करीब 11 साल के बाद शुभमन गिल ने ये कारनामा दोहरा दिया। कोहली ने कप्तान के तौर पर पहली सीरीज में कुल 449 रन बनाए थे। वहीं, गिल ने सिर्फ दो ही मुकाबलों में 585 रन बना दिए हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें