वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

हम लोग सेंचुरी गिन रहे होते हैं...रायपुर में विराट के शतक पर वीरेंद्र सहवाग ने दिया बड़ा बयान

Virat Kohli Century: विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में रायपुर में धमाकेदार खेल दिखाते हुए सिर्फ 90 गेंदों में शतक जड़ दिया। उनके लगातार दूसरे शतक पर वीरेंद्र सहवाग ने रिएक्शन दिया।

संजय सिंह बिष्ट

Virender Sehwag on Virat Kohli Century: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में विराट कोहली एक बार फिर पूरी महफिल लूट ले गए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ किंग कोहली ने अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए लगातार दूसरा शतक जड़ दिया। कोहली शुरुआत से ही बेहद आक्रामक मूड में नजर आए और केवल 90 गेंदों में अपनी शानदार सेंचुरी पूरी की। उनका यह अंदाज देखकर ऐसा लगा मानो दक्षिण अफ्रीका के स्टार गेंदबाजों की कोई रणनीति उनके सामने टिक ही नहीं पा रही हो।

कोहली ने इस मुकाबले में कुल 93 गेंदों का सामना किया और 102 रनों की दमदार पारी खेली। इस इनिंग में उन्होंने 7 चौकों और 2 शानदार छक्कों के साथ स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को रोमांचित कर दिया। उनके हर शॉट में आत्मविश्वास और क्लास साफ झलक रहा था। किंग कोहली की फॉर्म देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि वह एक बार फिर अपने चरम पर लौट चुके हैं।

वीरेंद्र सहवाग का रिएक्शन वायरल

विराट की इस धमाकेदार सेंचुरी के बाद वीरेंद्र सहवाग का रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सहवाग ने ट्वीट कर लिखा कि “विराट कोहली को 100 का नशा ही अलग है। हम लोग सेंचुरी गिन रहे होते हैं और वो इसे रूटीन का काम समझकर कर देते हैं। किंग की बैक टू बैक सेंचुरी, 53वां वनडे शतक। विराट हैं तो मुमकिन है। ऋतुराज ने भी कमाल किया, उसे देखकर लगा बैटिंग आसान है।” सहवाग के इस बयान को क्रिकेट फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। यह बात भी सही है कि कोहली जिस निरंतरता से रन बना रहे हैं, वह वाकई असाधारण है।

गायकवाड़ का धमाका और रिकॉर्ड पार्टनरशिप

कोहली को दूसरे छोर से ऋतुराज गायकवाड़ का बेहतरीन साथ मिला। नंबर 4 पर उतरे ऋतुराज ने 83 गेंदों में 105 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इनिंग में 12 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 195 रनों की बड़ी साझेदारी की, जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की ओर से किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप बन गई। दोनों के बीच की यह साझेदारी भारतीय पारी की रीढ़ साबित हुई और मैच का पूरा मोमेंटम टीम इंडिया की ओर खींच लाई।

कोहली की लाजवाब पारी

विराट कोहली ने इस मैच में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह वनडे क्रिकेट में एक ही पोजीशन नंबर तीन पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रायपुर में लगाया गया उनका यह 46वां शतक इस उपलब्धि का प्रमाण है। साथ ही, अपने करियर में 10वीं बार दो या इससे ज्यादा लगातार शतक लगाने वाला कारनामा भी विराट ने कर दिखाया।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट