वरुण चक्रवर्ती  (सोर्स - सोशल मीडिया)
क्रिकेट

वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर, साइड स्ट्रेन की पुष्टि; एशियन गेम्स में खेलने पर संशय

Varun Chakaravarthy Injury: अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज से वरुण चक्रवर्ती साइड स्ट्रेन के कारण बाहर हो गए हैं। चोट के चलते एशियन गेम्स में उनके खेलने पर भी संशय बना हुआ है।

सृष्टि मौर्य

Varun Chakaravarthy Ruled Out IND vs AFG T20I Series: भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के बीच बड़ा झटका लगा है। रिस्ट स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी चोट के कारण जापान में होने वाले आगामी एशियन गेम्स में उनके खेलने पर भी सवाल खड़ा हो गया है। चक्रवर्ती को सीरीज के पहले मैच के दौरान चोट लगी थी। भारत ने ये मुकाबला 7 विकेट से जीता था। चक्रवर्ती ने मैच में 4 ओवर गेंदबाजी की और 16 रन देकर 1 विकेट लिया था।

साइड स्ट्रेन बना मुसीबत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कैन में चक्रवर्ती के साइड स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। एक सूत्र ने बताया कि अब ये तय होना बाकी है कि उन्हें बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कब रिपोर्ट करने के लिए कहा जाएगा।

चक्रवर्ती इससे पहले इंग्लैंड दौरे के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग चोट से उबरकर भारतीय टीम में लौटे थे। इस चोट के कारण वो जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके थे।

इससे पहले हेयरलाइन फ्रैक्चर से जूझे

इससे पहले आईपीएल 2026 के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए उनके बाएं पैर में हेयरलाइन फ्रैक्चर भी हुआ था। लगातार चोटों के बीच चक्रवर्ती ने पहले मैच के बाद खिलाड़ियों पर पड़ने वाले शारीरिक दबाव को लेकर भी बात की थी। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20 के बाद भारत के पास स्पिन गेंदबाजी में कुलदीप यादव, क्रुणाल पांड्या और अनकैप्ड विपराज निगम जैसे विकल्प मौजूद हैं।

वहीं, हर्ष दुबे और शाहबाज अहमद अपनी चोटों से उबरने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का दूसरा T20 मुकाबला आज और तीसरा मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा। भारत पहले मैच में जीत के साथ सीरीज में 1-0 से आगे है।

BCCI ने दी जानकारी

BCCI ने अभी तक बचे हुए मैचों के लिए वरुण चक्रवर्ती की जगह किसी आधिकारिक खिलाड़ी का नाम तय नहीं किया है। हालांकि विकल्पों की बात हो रही है, लेकिन रवि बिश्नोई और वॉशिंगटन सुंदर पहले से ही एक्टिव T20 स्क्वाड में मौजूद स्पिनर विकल्प हैं।

भारत की बॉलिंग की मुश्किलें और बढ़ गई हैं क्योंकि तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाए और उन्हें इस सीरीज और आने वाले एशियाई खेलों, दोनों से बाहर कर दिया गया है। चक्रवर्ती की साइड स्ट्रेन की वजह से जापान में होने वाले खेलों में उनके खेलने पर बड़ा सवालिया निशान लग गया है। इन खेलों में 22 सितंबर को जापान के खिलाफ एक वॉर्म-अप मैच और उसके बाद 28 सितंबर को टूर्नामेंट का आधिकारिक ओपनिंग मैच होना है।

सीईओ के चयन पर श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की सफाई, 11 अगस्त को इंटरव्यू में शामिल हुए थे जितेंद्र मिश्र

यूसीसी लागू करने के बयान पर चिराग पासवान का रिएक्शन, अमित शाह के बयान पर कहा- ड्राफ्ट सार्वजनिक हो

बिना कागज दिखाए उड़ गए इटली के तीन यात्री, गृह मंत्रालय ने बुलाई बैठक; IB चीफ भी होंगे मौजूद

UPI New Rule 2026: ₹2,000 तक के UPI और RuPay पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार का नोटिफिकेशन जारी

हिंदी दिवस पर SC की नई पहल, जल्द लॉन्च होगा जन सूचना पोर्टल; हिंदी ऑडियो और वीडियो के जरिए जान सकेंगे फैसला