सुषमा वर्मा की WCPL में एंट्री, त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने यास्तिका भाटिया की जगह किया शामिल

Women's Caribbean Premier League 2026: भारतीय विकेटकीपर सुषमा वर्मा WCPL में त्रिनबागो नाइट राइडर्स से जुड़ीं। वह ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत A टीम की कप्तान बनीं यास्तिका भाटिया की जगह लेंगी।
Sushma Verma enters WCPL; Trinbago Knight Riders sign her as a replacement for Yastika Bhatia.
सुषमा वर्मा (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sushma Verma Joins Trinbago Knight Riders: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज सुषमा वर्मा विमेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग (WCPL) के नॉकआउट चरण में त्रिनबागो नाइट राइडर्स से जुड़ गई हैं। वो टीम में भारतीय खिलाड़ी यास्तिका भाटिया की जगह लेंगी।

यास्तिका भाटिया भारत ए टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए डब्ल्यूसीपीएल से अलग हुई हैं। वो 20 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के अलावा चार दिवसीय मैच में भी भारत ए की कप्तानी करेंगी।

त्रिनबागो नाइट राइडर्स को हुआ नुकसान

यास्तिका भाटिया के जाने से त्रिनबागो नाइट राइडर्स को नुकसान हुआ है, क्योंकि वो टीम के लिए लगातार रन बनाने वाली बल्लेबाजों में शामिल थीं। उनकी जगह अब सुषमा को टीम में शामिल किया गया है।

सुषमा वर्मा ने डब्ल्यूसीपीएल से जुड़ने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूसीपीएल का हिस्सा बनना उनके लिए खास है और वो इस मौके के लिए नाइट राइडर्स की शुक्रगुजार हैं। उन्होंने कहा कि T20 क्रिकेट में की गई उनकी मेहनत का ये नतीजा है।

WCPL खेलने वाली 6 भारतीय खिलाड़ी

सुषमा डब्ल्यूसीपीएल 2026 में खेलने वाली छठी भारतीय खिलाड़ी हैं। उनके अलावा शिखा पांडे भी त्रिनबागो नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं। वहीं, किरण नवगिरे, पूजा वस्त्राकर और हरलीन देओल बारबाडोस ट्राइडेंट्स के लिए खेल रही हैं।

डब्ल्यूसीपीएल में मौका मिलना सुषमा के लिए शीर्ष स्तर की क्रिकेट में वापसी का मौका है। उन्होंने आखिरी बार 2023 में दक्षिण अफ्रीका में हुई त्रिकोणीय T20 सीरीज के दौरान भारतीय टीम में जगह बनाई थी। हालांकि, उन्हें उस सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला था।

Sushma Verma enters WCPL; Trinbago Knight Riders sign her as a replacement for Yastika Bhatia.
Asian Games 2026: PV सिंधु, मीराबाई चानू और मनु भाकर एशियाई खेलों में भारत की स्वर्ण पदक उम्मीदों में सबसे आगे

कैसा है सुषमा का क्रिकेट प्रदर्शन?

33 साल की सुषमा ने भारत के लिए 1 टेस्ट, 43 वनडे और 19 T20 मैच खेले हैं। वो 2023 में महिला प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स की टीम का भी हिस्सा थीं। उन्होंने 5 पारियों में 42 रन बनाए थे। सुषमा ने हाल के समय में अपनी बल्लेबाजी पर भी काफी काम किया है।

2025-26 के घरेलू वनडे टूर्नामेंट में उन्होंने 6 पारियों में 9 छक्के लगाए थे। त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने डब्ल्यूसीपीएल 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। ऐसे में नॉकआउट चरण में सुषमा के जुड़ने से टीम को विकेटकीपिंग के साथ बल्लेबाजी में भी एक विकल्प मिलेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com