
कुछ ही समय में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का जन-महाभियोग कार्यक्रम शुरू होने वाला है। खरगे के आवास पर इंडिया गठबंधन के कई सांसद, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र नेता और SIR प्रभावित लोग पहले ही पहुंच चुके हैं। लगभग 20 दलों के नेता इस कार्यक्रम में अपनी बात रखेंगे। चार घंटे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं और SIR प्रभावित लोगों को भी अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। खरगे महाभियोग प्रस्ताव पेश करेंगे और राहुल गांधी समापन भाषण देंगे। राहुल गांधी के भाषण के बाद सांकेतिक महाभियोग प्रस्ताव पारित किया जाएगा।