आंध्र प्रदेश: प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर 10वीं की छात्रा पर मशीन से जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज एक सिरफिरे ने स्कूल में घुसकर एक छात्रा पर मशीन से हमला कर दिया। छात्रा के साथ-साथ एक और छात्रा की हालत नाजुक बताई जा रही है।
andhra pradesh case
आंध्र प्रदेश: प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर 10वीं की छात्रा पर मशीन से हमलासोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • आंध्र प्रदेश में प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर स्कूल में घुसकर छात्रा पर मशीन से हमला

  • हमला करने वाला आरोपी बताया जा रहा पीढ़िता का दूर का रिश्तेदार

  • इस घटना में एक और छात्रा हुई बुरी तरह जख्मी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Class 10 Student Attacked With A Machine After Rejecting A Marriage/Love Proposal: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रापथडू मंडल स्थित एक सरकारी स्कूल में घुसकर अज्ञात हमलावर ने दसवीं कक्षा की छात्रा पर लकड़ी काटने वाली इलेक्ट्रिक आरी (रंपा मशीन) से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अपनी सहपाठी को बचाने पहुंची एक अन्य छात्रा भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई।

 मिली जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार (31 अक्टूबर) की सुबह रापथडू स्थित जिला परिषद उच्च विद्यालय की है। स्कूल में सामान्य रूप से पढ़ाई चल रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक परिसर में दाखिल हुआ और सीधे दसवीं कक्षा के कमरे में पहुंच गया। इससे पहले कि छात्र-छात्राएं कुछ समझ पाते, आरोपी ने वहां मौजूद छात्रा पर लकड़ी काटने वाली इलेक्ट्रिक आरी से हमला कर दिया।

चेहरे, सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें

हमले में छात्रा के चेहरे, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में छात्रा का दाहिना हाथ भी कट गया। हमलावर ने उसके गले और कान के आसपास भी वार किए। इस दौरान दूसरी छात्रा ने अपनी सहपाठी को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी घायल हो गई। अचानक हुई इस वारदात के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। छात्र और शिक्षक दहशत में आ गए।

andhra pradesh case
दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली पर सस्पेंस, CTI ने अखिलेश-ममता-उद्धव समेत नेताओं से की तारीख बदलने की मांग

प्रेम प्रस्ताव ठुकराने के बाद किया जानलेवा हमला

मिली जानकारी के अनुसार सिरफिरा युवक लड़की का दूर का रिश्तेदार लगता है। वो लड़की के एकतरफा प्रेम करने लगा। अपने प्रेम का इजहार जब उसने लड़की से किया तो लड़की ने उसका विरोध किया और वार्निग भी दी। लड़का प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद से ही लड़की से बदला लेने की ठान लिया था।

andhra pradesh case
IDBI बैंक को कनाडा की कंपनी Fairfax के हवाले करने की तैयारी! सरकार के फैसले के विरोध में दो दिवसीय हड़ताल!

अस्पताल में चल रहा इलाज,

घटना के बाद घायल छात्राओं को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल मुख्य पीड़िता को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अनंतपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सीएम ने जताया दुख

आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने X पर लिखा है कि रापथडू मंडल स्थित एक सरकारी हाई स्कूल में, कक्षा 10 की एक छात्रा पर उसकी क्लास के अंदर हुए बर्बर हमले से मैं गहरे सदमे में हूँ और बेहद गुस्से में हूँ। जो हमलावर स्कूलों के अंदर हमारी बच्चियों को निशाना बनाते हैं, उनके लिए हमारे समाज में कोई जगह नहीं है।

मैं खुद उसके ठीक होने की प्रक्रिया पर नज़र रख रहा हूँ और मेडिकल टीम को निर्देश दिया है कि उसे सबसे बेहतर इलाज और देखभाल दी जाए। मैंने पुलिस को आदेश दिया है कि इस घिनौने अपराध के ज़िम्मेदार व्यक्ति को जल्द से जल्द ढूँढ़ निकाला जाए और उसे कड़ी से कड़ी कानूनी सज़ा दिलाई जाए।

आरोपी गिरफ्तार

इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी का नाम हेमंत उर्फ डुम्मू है। वह 21 साल का है और धर्मावरम मंडल के नागलुर गांव का रहने वाला है। वह घायल छात्रा का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।