वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

BCCI अवॉर्ड्स के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने किया बड़ा खुलासा, IPL 2026 के लिए तय किया अपना लक्ष्य

IPL 2026: अंडर-19 विश्व कप विजेता वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रॉफी जीतने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने राहुल द्रविड़ और वरिष्ठ खिलाड़ियों से महत्वपूर्ण अनुभव लिया।

उज्जवल सिन्हा

Vaibhav Suryavanshi: भारतीय टीम के उभरते सितारे अंडर-19 विश्व कप विजेता और युवा धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 से पहले अपना विजन बता दिया है। वैभव ने कहा कि उनका इस सीजन एक मात्र लक्ष्य है कि वो राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनाए। बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स के दौरान वैभव ने अपना लक्ष्य बताया।

सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया था। इस साल अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में 175 रन की पारी खेलकर उन्होंने भारत को रिकॉर्ड छठा खिताब दिलाने में अहम योगदान दिया।

ट्रॉफी जीतना है मेरा लक्ष्य

सूर्यवंशी ने रविवार को बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स के दौरान 'स्टार स्पोर्ट्स' से बातचीत में कहा, “इस आईपीएल सीजन में मेरा लक्ष्य टीम के लिए ट्रॉफी जीतना है। मैं अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं ताकि मेरी पारी से पूरी टीम को फायदा मिले। राजस्थान रॉयल्स की जीत में योगदान देना मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।” ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर सूर्यवंशी ने पुरस्कार समारोह में अपने विश्व कप विजेता साथियों से भी मुलाकात की और कहा, “बहुत अच्छा लग रहा है। विश्व कप जीतने के बाद अपने साथियों और कोचों से फिर से मिलकर बहुत अच्छा महसूस हुआ।”

राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ में वैभव को किया था शामिल

सूर्यवंशी आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बने। राजस्थान रॉयल्स ने 2024 में 13 वर्षीय इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी को 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था। बिहार के इस युवा खिलाड़ी ने बताया कि राजस्थान रॉयल्स की स्काउटिंग टीम काफी समय से उन पर नजर रख रही थी। उन्होंने कहा, “जब मैंने घरेलू क्रिकेट में पदार्पण किया, तब से राजस्थान रॉयल्स मेरे घरेलू और अंडर-19 मैच पर नजर रख रही थी। उनका ट्रायल मेरे लिए बहुत अच्छा रहा, इसलिए मुझे लगा कि मैं टीम के लिए सही हूं।”

राहुल द्रविड़ से बहुत कुछ सीखा

सूर्यवंशी ने यह भी बताया कि राहुल द्रविड़ और टीम के वरिष्ठ खिलाड़ियों से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने कहा, “किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए पहला आईपीएल शिविर हमेशा दिलचस्प होता है। मेरे साथ भी ऐसा ही था। उस समय राहुल सर वहां थे, इसलिए मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। टीम में कई वरिष्ठ खिलाड़ी थे और उनके अनुभव ने मेरे विकास में बड़ी मदद की।”

वैभव सूर्यवंशी की लगातार मेहनत, आक्रामक बल्लेबाजी और सीखने की भावना ने उन्हें न केवल अंडर-19 विश्व कप विजेता बनाया, बल्कि उन्हें आईपीएल में एक भविष्य का सितारा भी बना दिया है। उनके लिए अब पूरा ध्यान टीम को जीत दिलाने और आईपीएल ट्रॉफी जीतने पर है।

अमेरिका को मिला भारत और चीन पर 100% टैरिफ लगाने का अधिकार, ट्रंप ने बिल पर दस्तखत कर दी मंजूरी

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू